Gold Rate: फिर से महंगा होने लगा सोना, चांदी में भी उछाल, आपके शहर में क्या है आज का रेट

Gold Rate Today 30 Oct: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। निवेशकों ने एक बार फिर से गोल्ड जैसे सेफ एसेट्स की ओर रुख किया है। फेड ने 29 अक्टूबर को 0.25 प्रतिशत की दर से रेट कट किया, जिसके बाद बाजारों में डॉलर कमजोर पड़ा और कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ गई।

30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,22,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,360 प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,210 /प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,410/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate Today 30 Oct

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (30 अक्टूबर 2025)

🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,22,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,360/10 ग्राम

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,22,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,210/10 ग्राम

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,460/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,260/10 ग्राम

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,22,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,210/10 ग्राम

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,22,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,210/10 ग्राम

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,210/10 ग्राम

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,22,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,360/10 ग्राम

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,22,460/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,260/10 ग्राम

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,22,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,360/10 ग्राम

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,22,560/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,360/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (30 Oct 2025): सोने की तरह चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। आज चांदी ₹1,52,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2.85% की तेजी के साथ 48.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद डॉलर कमजोर होने और ट्रेड टेंशन में राहत की उम्मीदों से कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है।

फेड के रेट कट के बाद सोना फिर से चमकने लगा है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं चांदी भी ऊंचे स्तरों की ओर बढ़ रही है। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो ये समय मार्केट पर नजर बनाए रखने का है।

भारत में सोने और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने-चांदी की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) जैसे संगठनों द्वारा तय की जाती हैं। ये भाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों (मुख्यतः लंदन और न्यूयॉर्क) में सोने-चांदी की चाल, डॉलर की मजबूती, आयात शुल्क, रुपये की विनिमय दर और स्थानीय मांग पर निर्भर करते हैं।

जब डॉलर कमजोर होता है या ब्याज दरें घटती हैं, तब सोने की कीमतों में तेजी आती है क्योंकि निवेशक बॉन्ड्स की बजाय गोल्ड में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+