Gold Rate: एक हफ्ते में सोना करीब ₹4000 उछला, देशभर में नई रिकॉर्ड कीमतें - आपके शहर में क्या है गोल्ड रेट

Gold Rate Today 30 November: देश में सोने की कीमत में तेजी लगातार बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड के दाम में लगभग ₹3,980 का उछाल देखने को मिला है, जबकि 22 कैरेट सोना भी करीब ₹3,650 महंगा हो गया है।

30 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,29,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ, जो इस महीने के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस बढ़कर 4,169.88 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। भारी मांग, वैश्विक अस्थिरता और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव सोने के दाम को ऊपर की ओर धकेल रहे हैं।

Gold Rate Today 30 November

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,150 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,000 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,29,820 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (30 नवंबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,29,970 | 22 कैरेट - ₹1,19,150

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,29,820 | 22 कैरेट - ₹1,19,000

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,870 | 22 कैरेट - ₹1,19,050

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,29,820 | 22 कैरेट - ₹1,19,000

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,29,820 | 22 कैरेट - ₹1,19,000

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,820 | 22 कैरेट - ₹1,19,000

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,29,970 | 22 कैरेट - ₹1,19,150

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,29,870 | 22 कैरेट - ₹1,19,050

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,29,970 | 22 कैरेट - ₹1,19,150

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,29,970 | 22 कैरेट - ₹1,19,150

🟡 Silver Price In India Today (30 November 2025): सोने की तरह चांदी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक हफ्ते में चांदी के दाम ₹21,000 बढ़कर 30 नवंबर को ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गए। विदेशी बाजार में चांदी का भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस रहा। निवेशकों का दावा किया है कि चांदी जल्द ही 70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है और 2026 में यह 200 डॉलर का स्तर भी छू सकती है।

🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों से तय होती है। सबसे बड़ा प्रभाव वैश्विक बाजार में सोने के रेट का होता है, क्योंकि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड इम्पोर्टर है। लंदन बुलियन मार्केट और COMEX जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर सोने की स्पॉट और फ्यूचर कीमतें भारत में रेट तय करने का आधार बनती हैं। इसके अलावा रुपये और डॉलर की विनिमय दर भी कीमतों को सीधे प्रभावित करती है - रुपये की कमजोरी से सोना महंगा हो जाता है।

इसके साथ ही इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, ज्वैलर्स की मेकिंग कॉस्ट और स्थानीय टैक्स भी अंतिम रिटेल कीमत में जुड़ते हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में बढ़ती डिमांड भी सोना महंगा कर देती है। कुल मिलाकर, घरेलू और वैश्विक दोनों फैक्टर्स मिलकर भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+