Gold Rate Today: दशहरा के खत्म होते ही सस्ता हो गया सोना, आपके शहर में किस भाव में बिक रहा है 22 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Today (3 Oct 2025): दशहरा खत्म होते ही सोने की रफ्तार थम गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गोल्ड प्राइस पर 3 अक्टूबर को ब्रेक लग गया। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों में सोना फिसलकर नीचे आ गया है। वहीं चांदी की चमक अब भी बरकरार है और इसमें तेजी जारी है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,18,830 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,08,940 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। एक अक्टूबर को यहां सोना अचानक ₹1,100 उछलकर ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, लेकिन अब इसमें गिरावट देखी जा रही है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,680 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,18,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,08,940 प्रति 10 ग्राम है।
🟡 Silver Price In India Today (3 Oct 2025): सोने के मुकाबले चांदी में तेजी बनी हुई है। 3 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव ₹100 बढ़कर ₹1,53,100 प्रति किलो पहुंच गया। जबकि 1 अक्टूबर को यह ₹1,50,500 प्रति किलो पर स्थिर था।
Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)
दिल्ली
- 24 कैरेट सोना: ₹1,18,830 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,08,940 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
- 24 कैरेट सोना: ₹1,18,680 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़
- 24 कैरेट सोना: ₹1,18,830 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,08,940 प्रति 10 ग्राम
भोपाल और अहमदाबाद
- 24 कैरेट सोना: ₹1,19,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,08,840 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
- 24 कैरेट सोना: ₹1,18,680 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
(ध्यान रहे कि इन दामों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।)
सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव क्यों?
भारत में सोना-चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का सीधा असर पड़ता है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति और फेडरल रिजर्व जैसी विदेशी बैंकों की ब्याज दरों पर फैसले सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करते हैं। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में भारत में इनकी मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे रेट और तेजी से ऊपर-नीचे होते हैं। इसी वजह से इन दिनों गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications