Gold Rate Today: होली से पहले सोने के भाव बने रॉकेट! अब तक 25000 महंगा,अब कितने का मिल रहा है 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate Today 28 February 2026: होली से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सोने ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। 28 फरवरी 2026 को कीमतों में हल्की नरमी जरूर दिखी, लेकिन त्योहार से पहले की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,075 रुपये की तेजी के साथ करीब ₹1.59 लाख के स्तर तक पहुंचा। साल 2026 में अब तक सोना ₹25,902 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी ₹36,280 की छलांग लगा चुकी है। 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी।

दिल्ली से मुंबई तक क्या है सोने-चांदी का भाव? (Delhi Gold Rate Today)
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 28 फरवरी को ₹1,61,710 से ₹1,61,820 के दायरे में कारोबार करता दिखा। 22 कैरेट का भाव ₹1,48,240 प्रति 10 ग्राम रहा। एक दिन पहले दिल्ली बाजार में सोना ₹1,800 उछलकर ₹1,64,700 तक पहुंच गया था। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,61,580 और 22 कैरेट ₹1,48,110 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,172.17 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।
जेपी मॉर्गन ने भी सोने पर लंबी अवधि का नजरिया मजबूत रखा है। ब्रोकरेज ने लॉन्ग टर्म अनुमान 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जबकि 2026 के अंत तक 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान बरकरार रखा है। उनका मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन की वजह से सोने में आगे भी मजबूती की गुंजाइश है।
Gold Rate Today In India: 28 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,61,580 | 22 कैरेट - ₹1,48,110 | 18 कैरेट - ₹1,15,620
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,610 | 22 कैरेट - ₹1,48,140 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,61,580 | 22 कैरेट - ₹1,48,110 | 18 कैरेट - ₹1,15,620
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,61,580 | 22 कैरेट - ₹1,48,110 | 18 कैरेट - ₹1,15,620
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,580 | 22 कैरेट - ₹1,48,110 | 18 कैरेट - ₹1,15,620
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,61,610 | 22 कैरेट - ₹1,48,140 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔶Silver Rate In India 28 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
28 फरवरी की सुबह चांदी का भाव ₹2,84,900 प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले दिल्ली बाजार में चांदी ₹2,68,000 प्रति किलो तक फिसली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था।
🔶कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?
देश में सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कीमत, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग और आपूर्ति का संतुलन और जियोपॉलिटिकल तनाव प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन रोजाना शुद्धता के आधार पर औसत दर जारी करता है, जिसके बाद स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स का मार्जिन जुड़कर शहरवार रेट तय होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications