Gold Rate: नए साल से पहले सोना हफ्तेभर में 7000 हुआ महंगा, 1.4 लाख के पार पहुंचा भाव, आज जानिए आपके शहर का रेट
Gold Rate Today 28 December 2025: नए साल से ठीक चार दिन पहले सोने की कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। घरेलू बाजार में गोल्ड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और वीकली बेसिस पर इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 7,040 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के भाव में लगभग 6,450 रुपये की उछाल आई है।
28 दिसंबर 2025 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है, जो अब तक का ऊंचा स्तर माना जा रहा है। मुंबई समेत देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी दायरे में बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भी घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 4,530 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग ने गोल्ड को मजबूती दी है।

MCX पर भी सोने ने नया इतिहास रचा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड फ्यूचर्स 1,40,000 रुपये के ऊपर टिके हुए हैं। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सोना मजबूती के साथ 1,40,000 रुपये का स्तर पार करता है, तो आने वाले समय में 1,42,000 से 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी भी देखने को मिल सकती है। एनालिस्ट्स के मुताबिक, गोल्ड का स्ट्रक्चरल बुल ट्रेंड अभी बरकरार है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (28 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,41,370 | 22 कैरेट - ₹1,29,600 | 18 कैरेट - ₹1,06,028
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,41,220 | 22 कैरेट - ₹1,29,450 | 18 कैरेट - ₹1,05,915
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,41,270 | 22 कैरेट - ₹1,29,500 | 18 कैरेट - ₹1,05,953
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,41,220 | 22 कैरेट - ₹1,29,450 | 18 कैरेट - ₹1,05,915
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,41,220 | 22 कैरेट - ₹1,29,450 | 18 कैरेट - ₹1,05,915
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,41,220 | 22 कैरेट - ₹1,29,450 | 18 कैरेट - ₹1,05,915
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,41,370 | 22 कैरेट - ₹1,29,600 | 18 कैरेट - ₹1,06,028
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,41,270 | 22 कैरेट - ₹1,29,500 | 18 कैरेट - ₹1,05,953
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,41,370 | 22 कैरेट - ₹1,29,600 | 18 कैरेट - ₹1,06,028
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,41,370 | 22 कैरेट - ₹1,29,600 | 18 कैरेट - ₹1,06,028
🟡 Silver Price In India Today (28 December 2025): सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी बंपर उछाल देखने को मिला है। एक हफ्ते में चांदी 37,000 रुपये महंगी होकर 2,51,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस साल अब तक चांदी 163 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुकी है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
🟡 देश में कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के भाव
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग, ज्वैलर्स की खरीदारी और निवेशकों की सेफ हेवन डिमांड भी भाव तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
कुल मिलाकर, साल के आखिरी दिनों में सोना-चांदी दोनों ने चमक बिखेर दी है और नए साल में भी तेजी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications