Gold Rate Today: नए साल से पहले सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली में 1.40 लाख, आपके शहर में क्या है 22K गोल्ड रेट
Gold Rate Today 27 December 2025: नए साल से ठीक पहले देश में सोने की कीमतों ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। 27 दिसंबर 2025 को घरेलू बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई समेत कई बड़े शहरों में भी कीमत 1.40 लाख रुपये के पार निकल चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक फीकी पड़ने का नाम नहीं ले रही, जहां हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस साल सोना निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं रहा। घरेलू बाजार में अब तक सोने की कीमतों में करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली है।

वैश्विक अनिश्चितता, ब्याज दरों को लेकर असमंजस, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने गोल्ड को लगातार सहारा दिया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले साल भी सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (27 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,40,180 | 22 कैरेट - ₹1,28,510 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,40,003 | 22 कैरेट - ₹1,28,360 | 18 कैरेट - ₹1,04,252
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,40,080 | 22 कैरेट - ₹1,28,410 | 18 कैरेट - ₹1,04,310
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,40,003 | 22 कैरेट - ₹1,28,360 | 18 कैरेट - ₹1,04,252
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,40,003 | 22 कैरेट - ₹1,28,360 | 18 कैरेट - ₹1,04,252
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,40,003 | 22 कैरेट - ₹1,28,360 | 18 कैरेट - ₹1,04,252
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,40,180 | 22 कैरेट - ₹1,28,510 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,40,080 | 22 कैरेट - ₹1,28,410 | 18 कैरेट - ₹1,04,310
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,40,180 | 22 कैरेट - ₹1,28,510 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,40,180 | 22 कैरेट - ₹1,28,510 | 18 कैरेट - ₹1,04,332
🟡 Silver Price In India Today (27 December 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 27 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
साल 2025 में अब तक चांदी करीब 163 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 75.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रही है। मजबूत औद्योगिक मांग और वैश्विक सप्लाई में कमी इसके बड़े कारण माने जा रहे हैं।
🟡 देश में कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के भाव
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, स्थानीय मांग और सप्लाई के साथ-साथ ज्वैलर्स की लागत भी इसमें शामिल होती है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ती दिलचस्पी भी भाव तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
नए साल से पहले सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों के पोर्टफोलियो को चमका रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि 2026 में यह तेजी कहां तक जाती है।












Click it and Unblock the Notifications