Gold Rate Today: एक हफ्ते में ₹16,480 उछला सोना, दिल्ली में ₹1.60 लाख पार, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 25 January 2026: देश में सोने की कीमतों ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते एक सप्ताह में सोना रिकॉर्ड तेजी के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और ग्लोबल संकेतों के चलते 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में ₹16,480 तक महंगा हो चुका है। राजधानी दिल्ली में अब सोना ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है।

एक हफ्ते में क्यों आई इतनी बड़ी तेजी

सर्राफा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों को गोल्ड की तरफ मोड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है।

Gold Rate Today 25 January 2026

Gold Rate Today In India: 25 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,60,410 | 22 कैरेट - ₹1,47,050 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,60,260 | 22 कैरेट - ₹1,46,900 | 18 कैरेट - ₹1,09,740

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,60,310 | 22 कैरेट - ₹1,46,950 | 18 कैरेट - ₹1,09,780

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,60,260 | 22 कैरेट - ₹1,46,900 | 18 कैरेट - ₹1,09,740

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,60,260 | 22 कैरेट - ₹1,46,900 | 18 कैरेट - ₹1,09,740

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,60,260 | 22 कैरेट - ₹1,46,900 | 18 कैरेट - ₹1,09,740

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,60,410 | 22 कैरेट - ₹1,47,050 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,60,310 | 22 कैरेट - ₹1,46,950 | 18 कैरेट - ₹1,09,780

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,60,410 | 22 कैरेट - ₹1,47,050 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,60,410 | 22 कैरेट - ₹1,47,050 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🟡 Silver Price In India Today (25 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹40,000 महंगी हो गई है। 25 जनवरी की सुबह चांदी का भाव ₹3,35,000 प्रति किलो पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 99.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

🟡 आगे और बढ़ेगा सोना? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि प्राइवेट निवेशक और सेंट्रल बैंक 2026 में भी सोने की होल्डिंग बनाए रखेंगे। वहीं अमेरिका के फेडरल रिजर्व की बैठक 27-28 जनवरी को होने वाली है। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में और तेजी आ सकती है।

🟡 भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन भी कीमतों को ऊपर-नीचे करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+