Gold Rate Today: सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर! दिल्ली में 24 कैरेट ₹1,56,760, जानिए 10 बड़े शहरों का ताजा भाव
Gold Rate Today 22 January 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर नई ऊंचाई छू ली है। लगातार बढ़ते वैश्विक तनाव, महंगाई की चिंता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सराफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,56,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई जैसे बड़े बाजारों में भी रेट ₹1,56,610 के स्तर पर बने हुए हैं। चांदी भी पीछे नहीं है और इसके भाव ₹3,30,100 प्रति किलोग्राम तक चढ़ गए हैं।

Gold Rate Today In India: 22 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,56,760 | 22 कैरेट ₹1,43,710 | 18 कैरेट ₹1,17,570
🔹 मुंबई: 24 कैरेट ₹1,56,610 | 22 कैरेट ₹1,43,560 | 18 कैरेट ₹1,17,460
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,56,660 | 22 कैरेट ₹1,43,610 | 18 कैरेट ₹1,17,500
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,56,610 | 22 कैरेट ₹1,43,560 | 18 कैरेट ₹1,17,460
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,56,610 | 22 कैरेट ₹1,43,560 | 18 कैरेट ₹1,17,460
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,56,610 | 22 कैरेट ₹1,43,560 | 18 कैरेट ₹1,17,460
🔹 जयपुर: 24 कैरेट ₹1,56,760 | 22 कैरेट ₹1,43,710 | 18 कैरेट ₹1,17,570
🔹 भोपाल: 24 कैरेट ₹1,56,660 | 22 कैरेट ₹1,43,610 | 18 कैरेट ₹1,17,500
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,56,760 | 22 कैरेट ₹1,43,710 | 18 कैरेट ₹1,17,570
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट ₹1,56,760 | 22 कैरेट ₹1,43,710 | 18 कैरेट ₹1,17,570
🟡 Silver Price In India Today (22 January 2026): 22 जनवरी की सुबह चांदी के भाव ₹3,30,100 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 94.91 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ चुका है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है।
🟡भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, स्थानीय मांग और सप्लाई जैसे कारण इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा जियो पॉलिटिकल तनाव, ब्याज दरें और महंगाई की आशंका भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करती है।
वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 4,888.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच बढ़ते तनाव, खासकर ग्रीनलैंड को लेकर, निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ रहे हैं। इसी वजह से सोने में लगातार मजबूती बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications