Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों की चांदी! कीमतों में आई भारी गिरावट, देखिए 22K,18K के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 21 April 2026: अक्षय तृतीया के बाद अब सोने की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है और दाम धीरे-धीरे नीचे खिसक रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बीते दो दिनों में करीब ₹500 तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट में ₹460 तक गिरावट दर्ज की गई है। आज भी कीमतों में हल्की नरमी जारी रही, जिससे ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए थोड़ा राहत का माहौल बना है।

वैश्विक स्तर पर भी सोने पर दबाव बना हुआ है। खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मजबूत होते डॉलर ने गोल्ड की कीमतों को नीचे खींचा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ खुला, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है।

Gold Rate Today 21 April 2026

MCX और वायदा बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के वायदा भाव में सुस्ती देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव 0.1% गिरकर ₹1,53,785 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।

याद दिला दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोना ₹1,80,779 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, जिसके मुकाबले अब यह काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹100 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price In India Today: देश के बड़े शहरों में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम) (Sone ka Bhav)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
मुंबई ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
कोलकाता ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
चेन्नई ₹1,56,490 ₹1,42,990 ₹1,18,540
लखनऊ ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
पटना ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
जयपुर ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
अहमदाबाद ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
नोएडा ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
गाजियाबाद ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
गुरुग्राम ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
चंडीगढ़ ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
पुणे ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
नागपुर ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
नासिक ₹1,55,810 ₹1,42,370 ₹1,16,490
बेंगलुरु ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
हैदराबाद ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
सूरत ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
वडोदरा ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
इंदौर ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
भोपाल ₹1,55,820 ₹1,42,390 ₹1,16,510
रायपुर ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
भुवनेश्वर ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
गुवाहाटी ₹1,55,780 ₹1,42,340 ₹1,16,460
लुधियाना ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
मेरठ ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610
कानपुर ₹1,55,920 ₹1,42,490 ₹1,16,610

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम? (why Gold Price Drop)

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर जारी तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों और डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिसका सीधा असर भारत में सोने की कीमतों पर दिख रहा है।

भारत में कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर निर्भर करती हैं। लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) की दरें इसका आधार होती हैं।

इसके अलावा, भारत में Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) देश के प्रमुख शहरों के बड़े डीलरों से रेट लेकर एक औसत भाव तय करता है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (GST), इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) और ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाता है। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर दिखाई देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और बहुत नरम होता है, इसलिए इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। वहीं 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह गहनों के लिए मजबूत बनता है।

2. हॉलमार्क वाला सोना क्यों खरीदना चाहिए?
हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। भारत सरकार ने अब गहनों पर HUID (Hallmark Unique Identification) नंबर अनिवार्य कर दिया है, जिससे ग्राहकों को धोखाधड़ी से सुरक्षा मिलती है।

3. क्या आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा?
सोने के दाम काफी हद तक वैश्विक तनाव और मुद्रास्फीति पर निर्भर करते हैं। यदि ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता सफल होती है, तो कीमतों में और सुधार की संभावना हो सकती है।

4. डिजिटल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड में कौन सा बेहतर है?
निवेश के लिहाज से डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ईटीएफ (ETF) बेहतर हैं क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज और सुरक्षा की चिंता नहीं होती। हालांकि, शादियों या उपयोग के लिए फिजिकल गोल्ड ही पसंद किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+