Gold Rate Today: सोना अब तक 21000 महंगा, आज फिर बढ़ गए दाम, खरीदने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Gold Rate Today 20 February 2026: सोना लगातार तीसरे दिन महंगा हो गया है और निवेशकों की धड़कनें फिर तेज हो गई हैं। 20 फरवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह 1,56,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
19 फरवरी को इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 2,986 रुपये उछलकर 1.55 लाख रुपये पर पहुंचा था। चांदी भी पीछे नहीं रही और एक किलो का भाव 7,974 रुपये चढ़कर 2.45 लाख रुपये हो गया था।

इस साल सोना अब तक 21,375 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 14,352 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी।
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,950 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वैश्विक बाजार में तेजी, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा रूस यूक्रेन वार्ता की विफलता के कारण निवेशक सेफ एसेट की ओर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस और चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
Gold Rate Today In India: 20 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,610 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,56,500 | 22 कैरेट - ₹1,43,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,550 | 22 कैरेट - ₹1,43,510 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,56,500 | 22 कैरेट - ₹1,43,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,56,500 | 22 कैरेट - ₹1,43,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,500 | 22 कैरेट - ₹1,43,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,610 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,56,550 | 22 कैरेट - ₹1,43,510 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,610 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,610 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔶Silver Rate In India 20 February 2026: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी (Chandi ka aaj ka Bhav)
20 फरवरी की सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली बाजार में यह 18,000 रुपये यानी 7.32 प्रतिशत उछलकर 2,64,000 रुपये पर बंद हुई थी। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये के पार भी जा चुकी है।
🔶 GDP से ज्यादा भारतीयों के पास सोना
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों में करीब 34,600 टन सोना जमा है, जिसकी वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 450 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। यह देश की 4.1 ट्रिलियन डॉलर की GDP से भी अधिक है।
🔶भारत में कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम?
देश में गोल्ड और सिल्वर के भाव अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन रोजाना रेफरेंस रेट जारी करता है, जिसके आधार पर सराफा बाजार में कीमतें तय होती हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications