Gold Rate: दशहरे पर सोने-चांदी का ताजा भाव, जानिए आपके शहर में 22 कैरेट गोल्ड का क्या चल रहा है रेट

Gold Rate Today (2 Oct 2025): दशहरे जैसे शुभ पर्व पर सोने-चांदी की कीमतों को लेकर लोगों में हमेशा खास दिलचस्पी रहती है। गुरुवार 2 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण मुनाफावसूली बताया जा रहा है। वहीं चांदी भी इस समय महंगी बनी हुई है। ऐसे मौके पर निवेशक और खरीदार दोनों ही सोने-चांदी के रेट्स पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 2 Oct 2025

🟡 Silver Price In India Today (2 Oct 2025): आज चांदी ₹1,50,900 प्रति किलो दर्ज की गई। त्योहारों के मौसम में यह निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बड़ा संकेत है।

Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)

🔹 दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा।

🔹 मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम रहा।

🔹 हैदराबाद और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

🔹 अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,08,850 और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम रहा।

🔹 पुणे 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

🔹 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में 22 कैरेट सोना ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

ध्यान रहे कि इन दामों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

सोने का भविष्य (Gold Price Prediction 2025)

पिछले कुछ महीनों में सोना 50% से ज्यादा महंगा हुआ है और रियल एस्टेट व इक्विटी जैसे अन्य निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमत और 25% तक बढ़ सकती है, हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली के चलते इसमें सुधार (correction) भी देखने को मिलेगा।

ब्रोकरेज फर्म PL Capital के निदेशक संदीप रैचुरा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर $3,800 प्रति औंस से बढ़कर $4,800 प्रति औंस से भी ऊपर जा सकती हैं।

किन वजहों से तय होती हैं भारत में सोने की कीमतें?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं, जिनमें शामिल हैं: अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, आयात शुल्क और टैक्स और रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर में उतार-चढ़ाव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+