Gold Rate: दिवाली से पहले सोने में जबरदस्त उछाल, एक हफ्ते में ₹5780 महंगा, 10 बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट

Gold Rate Today 19 October: दिवाली से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹5780 बढ़ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹5300 महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

हालांकि, धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर को बाजार में थोड़ा उलटफेर देखने को मिला। सर्राफा बाजार में सोना ₹2,400 की गिरावट के साथ ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। लेकिन इसके बावजूद, बीते एक साल में सोना निवेशकों के लिए सोने से ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है।

Gold Rate Today 19 Oct

अगर पिछले साल की बात करें, तो 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत ₹81,400 प्रति 10 ग्राम थी, जो इस बार बढ़कर ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। यानी एक साल में ₹51,000 या करीब 62.65% का शानदार उछाल।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (19 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,910 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,000 /10 ग्राम

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,30,910 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,000 /10 ग्राम

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम

चांदी में आई गिरावट, पर बढ़ी मांग

🟡 Silver Price In India Today (19 Oct 2025): जहां सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई। वीकली बेसिस पर चांदी ₹8,000 सस्ती हुई है। फिलहाल 19 अक्टूबर को चांदी ₹1,72,000 प्रति किलोग्राम पर चल रही है।

धनतेरस के मौके पर चांदी की कीमत ₹7,000 घटकर ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले देखें तो चांदी में भी भारी तेजी आई है। 2024 की धनतेरस पर चांदी ₹99,700 प्रति किलोग्राम थी, यानी एक साल में इसमें ₹70,300 या करीब 70.5% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

दिलचस्प बात यह रही कि इस बार धनतेरस पर लोगों की दिलचस्पी सोने से ज्यादा चांदी में रही। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार पर 35 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य लगभग दोगुना रहा।

दिवाली के ठीक पहले सोना और चांदी दोनों ही निवेश के लिहाज से दमदार रिटर्न दे रहे हैं। अगर आप फेस्टिव सीजन में गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं, तो मौजूदा ट्रेंड पर नजर बनाए रखें, क्योंकि कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+