Gold Rate Today: लो जी, आज सस्ता हो गया सोना, हाई टाइम से ₹24,000 गिरे दाम, ये है 22k, 18K के लेटेस्ट भाव
Gold Rate Today 19 February 2026: सोने और चांदी की रफ्तार पर वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी के संकेतों ने ब्रेक लगा दी है। 19 फरवरी 2026 को सोना मामूली ₹10 प्रति 10 ग्राम फिसला है, लेकिन पिछले कुछ दिनों की गिरावट जोड़ें तो तस्वीर बड़ी बनती है।
राजधानी दिल्ली में 18 फरवरी से पहले 24 कैरेट सोना ₹3550 और 22 कैरेट ₹3250 टूट चुका था। बीते चार कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹6000 सस्ता हुआ है और 29 जनवरी के अपने रिकॉर्ड ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के शिखर से अब तक लगभग ₹24,000 नीचे आ चुका है।

2025 में सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिया। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट गोल्ड ₹76,000 प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर ₹1.33 लाख हो गया। यानी साल भर में करीब ₹57,000 यानी 75 प्रतिशत की उछाल। अब मौजूदा गिरावट को कई निवेशक मुनाफावसूली और ग्लोबल संकेतों से जोड़कर देख रहे हैं।
Gold Rate Today In India: 19 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,54,340 | 22 कैरेट - ₹1,41,490 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,54,190 | 22 कैरेट - ₹1,41,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,640
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,54,190 | 22 कैरेट - ₹1,41,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,640
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,55,230 | 22 कैरेट - ₹1,42,290 | 18 कैरेट - ₹1,21,790
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,54,190 | 22 कैरेट - ₹1,41,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,640
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,54,190 | 22 कैरेट - ₹1,41,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,640
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,54,340 | 22 कैरेट - ₹1,41,490 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,54,240 | 22 कैरेट - ₹1,41,390 | 18 कैरेट - ₹1,15,690
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,54,340 | 22 कैरेट - ₹1,41,490 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,54,240 | 22 कैरेट - ₹1,41,390 | 18 कैरेट - ₹1,15,690
🔶Silver Rate In India 19 February 2026: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। चार दिनों में यह करीब ₹20,100 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो आज ₹100 और नीचे आई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलो पर पहुंची हुई है।
🔶 क्या एक लाख के नीचे जाएगा सोना? क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विभवांगल अनुकूलकारा प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मौर्य ने वनइंडिया से कहा, ''मौजूदा उतार चढ़ाव सामान्य हैं, लेकिन निकट भविष्य में सोने का ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे जाना मुश्किल दिखता है। कम ब्याज दरें, केंद्रीय बैंकों की खरीद और वैश्विक अनिश्चितता कीमतों को सहारा दे सकती है। वहीं चांदी में इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण ज्यादा उतार चढ़ाव संभव है, पर बड़ी गिरावट के लिए मैक्रो स्तर पर बड़ा बदलाव जरूरी होगा।
🔶भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी, और स्थानीय मांग पर निर्भर करते हैं। लंदन और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक कमोडिटी बाजारों में तय होने वाली कीमतें, साथ ही घरेलू वायदा बाजार जैसे MCX के संकेत, ज्वैलर्स के दैनिक रेट तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications