Gold Rate: करवाचौथ के दिन सोना पहनने का सपना और हुआ महंगा, दिल्ली से मुंबई तक किस भाव में बिक रहा है गोल्ड
Gold Rate Today (10 October 2025): करवाचौथ के दिन सोना और महंगा हो गया है। 10 अक्टूबर को देशभर में सोने की कीमतों में फिर उछाल देखा गया है। लगातार पांचवें दिन सोना चढ़ा है और राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। फेस्टिव सीजन में गोल्ड की मांग बढ़ने के साथ ही ग्लोबल फैक्टर्स भी कीमतों को ऊपर धकेल रहे हैं - कमजोर डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी ने सोने को नई ऊंचाई दी है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज बढ़कर ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम रही। यही स्थिति मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी देखने को मिली, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,13,810 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (10 Oct 2025): सोने के साथ-साथ चांदी ने भी करवाचौथ पर रफ्तार पकड़ी है। आज चांदी की कीमत ₹1,67,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सितंबर में चांदी ने सोने को भी पछाड़ दिया - जहां सोना 13% चढ़ा, वहीं चांदी 19.4% उछली। देश के ज्यादातर शहरों जैसे मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, पटना, लखनऊ, गुरुग्राम और भुवनेश्वर में चांदी का भाव ₹1,67,100 प्रति किलो चल रहा है, जबकि हैदराबाद और चेन्नई में यह दर 10,000 रुपये ज्यादा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के सोने के रेट (10 अक्टूबर 2025)
1. दिल्ली (Delhi)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम
2. मुंबई (Mumbai)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,810 प्रति 10 ग्राम
3. चेन्नई (Chennai)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,810 प्रति 10 ग्राम
4. कोलकाता (Kolkata)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,810 प्रति 10 ग्राम
5. जयपुर (Jaipur)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम
6. लखनऊ (Lucknow)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम
7. चंडीगढ़ (Chandigarh)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम
8. भोपाल (Bhopal)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,210 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,860 प्रति 10 ग्राम
9. अहमदाबाद (Ahmedabad)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,210 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,860 प्रति 10 ग्राम
10. हैदराबाद (Hyderabad)
- 24 कैरेट सोना: ₹1,24,160 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,13,810 प्रति 10 ग्राम
कमोडिटी मार्केट में कमाई के मौके!
- Prithvi Finmart के एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन का कहना है कि आज के दिन कमोडिटी मार्केट में बढ़िया कमाई के मौके हैं,
- क्रूड ऑयल (अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट) → ₹5,440 के आसपास खरीदें, स्टॉप लॉस ₹5,380, टारगेट ₹5,550
- कॉपर (अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट) → ₹988 के आसपास खरीदें, स्टॉप लॉस ₹974, टारगेट ₹1,014
- विशेषज्ञों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के रेट में और जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए यह "सेफ हेवन" तेजी के साथ कमाई का बड़ा मौका बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications