Gold Rate Today: नए साल के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, दिल्ली से मुंबई तक 1 जनवरी को क्या है 22k का भाव

Gold Rate Today 1 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है। 1 जनवरी की सुबह देशभर में गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना फिसलकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यही ट्रेंड मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत अन्य बड़े शहरों में भी देखने को मिला, जहां कीमतों में नरमी बनी रही।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 4,308.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ घरेलू मांग और रुपये की चाल का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है। यही वजह है कि नए साल के पहले ही दिन गोल्ड रेट में गिरावट देखने को मिली।

Gold Rate Today 1 January 2026

Gold Rate In India: 1 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,35,030 | 22 कैरेट - ₹1,23,790 | 18 कैरेट - ₹1,01,273

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,34,880 | 22 कैरेट - ₹1,23,640 | 18 कैरेट - ₹1,01,160

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,34,930 | 22 कैरेट - ₹1,23,690 | 18 कैरेट - ₹1,01,198

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,34,880 | 22 कैरेट - ₹1,23,640 | 18 कैरेट - ₹1,01,160

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,34,880 | 22 कैरेट - ₹1,23,640 | 18 कैरेट - ₹1,01,160

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,34,880 | 22 कैरेट - ₹1,23,640 | 18 कैरेट - ₹1,01,160

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,35,030 | 22 कैरेट - ₹1,23,790 | 18 कैरेट - ₹1,01,273

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,34,930 | 22 कैरेट - ₹1,23,690 | 18 कैरेट - ₹1,01,198

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,35,030 | 22 कैरेट - ₹1,23,790 | 18 कैरेट - ₹1,01,273

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,35,030 | 22 कैरेट - ₹1,23,790 | 18 कैरेट - ₹1,01,273

🟡 Silver Price In India Today (1 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 1 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव घटकर 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 71.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है। हालांकि सालाना आधार पर चांदी ने अब तक सोने से बेहतर रिटर्न दिया है और मजबूत औद्योगिक मांग के चलते इसमें तेज उछाल देखा गया है।

🟡भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं

देश में सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वैलरी डिमांड और फेस्टिव सीजन की खरीदारी सीधे तौर पर कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल टेंशन और सेंट्रल बैंकों की नीतियां भी गोल्ड-सिल्वर रेट तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+