Gold Rate Today: OMG! एक झटके में ₹10,000 महंगा हुआ सोना, ईरान की जंग के बीच रॉकेट बना गोल्ड, लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 02 march 2026: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग ने सर्राफा बाजार में भूचाल ला दिया है। इजराइल-ईरान जंग और रान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने वैश्विक बाजारों को हिला कर रख दिया है। इस भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर
पर पड़ा है।
2 मार्च 2026 को भारतीय हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में ₹1,62,490 प्रति 10 ग्राम पर रहने वाला सोना उछलकर ₹1,73,090 के पार चला गया, यानी एक ही दिन में ₹10,000 से ज्यादा की तेजी। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,73,240 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,58,810 पर पहुंच गया। एक हफ्ते में 24 कैरेट करीब ₹9,430 और 22 कैरेट ₹8,550 महंगा हो चुका है।

वायदा बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर गोल्ड ₹1,65,501 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ₹1,67,915 तक पहुंच गया। वहीं सिल्वर ₹2,78,644 प्रति किलो पर खुलकर ₹2,84,490 तक गया, जो करीब 3 प्रतिशत की इंट्राडे तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 2 प्रतिशत तक उछलकर 5,390 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 5,342 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचे।
Gold Rate Today In India: 02 मार्च 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,73,240 | 1,58,810 | 1,15,780 |
| मुंबई | 1,73,090 | 1,58,660 | 1,15,680 |
| अहमदाबाद | 1,73,140 | 1,58,710 | 1,15,720 |
| चेन्नई | 1,73,090 | 1,58,660 | 1,15,680 |
| कोलकाता | 1,73,090 | 1,58,660 | 1,15,680 |
| हैदराबाद | 1,73,090 | 1,58,660 | 1,15,680 |
| जयपुर | 1,73,240 | 1,58,810 | 1,15,780 |
| भोपाल | 1,73,140 | 1,58,710 | 1,15,720 |
| लखनऊ | 1,73,240 | 1,58,810 | 1,15,780 |
| चंडीगढ़ | 1,73,240 | 1,58,810 | 1,15,780 |
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,73,240 | 22 कैरेट - ₹1,58,810 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,73,090 | 22 कैरेट - ₹1,58,660 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,73,140 | 22 कैरेट - ₹1,58,710 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,73,090 | 22 कैरेट - ₹1,58,660 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,73,090 | 22 कैरेट - ₹1,58,660 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,73,090 | 22 कैरेट - ₹1,58,660 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,73,240 | 22 कैरेट - ₹1,58,810 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,73,140 | 22 कैरेट - ₹1,58,710 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,73,240 | 22 कैरेट - ₹1,58,810 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,73,240 | 22 कैरेट - ₹1,58,810 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔶 क्या ₹2 लाख पहुंचेगा सोना?
कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जंग लंबी चली तो कीमती धातुओं में और विस्फोटक तेजी संभव है। कुछ विश्लेषकों के मुताबिक चरम हालात में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 6,000 डॉलर और घरेलू बाजार में ₹2,00,000 प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकता है। इस साल अब तक सोना 20 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है और लगातार सातवें महीने तेजी दर्ज कर चुका है, जो 1973 के बाद सबसे लंबा उछाल है।
🔶भारत में सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। MCX वायदा भाव और लंदन बुलियन मार्केट जैसे वैश्विक संकेतकों का असर भी सीधे घरेलू कीमतों पर पड़ता है। भू-राजनीतिक संकट के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर भागते हैं, जिससे कीमतों में तेज उछाल आता है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications