Gold Silver Rate: सोना अब तक 22000 और चांदी 20 हजार हुई महंगी, क्या अब 2 लाख के पार जाएगा गोल्ड? लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी इस समय निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए हैं। इस हफ्ते की तेजी ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया है। कुछ ही दिनों में सोने की कीमत 2,300 रुपये चढ़कर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इस साल अब तक सोना 22000 और चांदी 20000 महंगी हुई है।
इससे पहले 13 फरवरी शुक्रवार को इसका भाव करीब 1.53 लाख रुपये था। वहीं चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी है और 2.42 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपये पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ एक हफ्ते में चांदी 8,000 रुपये महंगी हो गई है।

Gold Rate In India: देश के बड़े शहरों के सोने के भाव?
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,59,560 | 22 कैरेट - ₹1,46,280 | 18 कैरेट - ₹1,19,670
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,59,420 | 22 कैरेट - ₹1,46,140 | 18 कैरेट - ₹1,19,565
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,59,400 | 22 कैरेट - ₹1,46,120 | 18 कैरेट - ₹1,19,550
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,60,260 | 22 कैरेट - ₹1,46,910 | 18 कैरेट - ₹1,20,195
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,59,390 | 22 कैरेट - ₹1,46,110 | 18 कैरेट - ₹1,19,542.50
🔹पुणे: 24 कैरेट - ₹1,59,440 | 22 कैरेट - ₹1,46,160 | 18 कैरेट - ₹1,19,580
इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? (Gold Silver Price Rise 2026)
- साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 22,000 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था।
- अगर पिछले साल का आंकड़ा देखें तो 2025 में सोने ने जबरदस्त छलांग लगाई थी। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.33 लाख रुपये हो गया। यानी करीब 57,000 रुपये या लगभग 75 फीसदी की तेजी।
- चांदी की रफ्तार इससे भी तेज रही। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,000 रुपये थी, जो साल के अंत तक 2.30 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। यानी करीब 1.44 लाख रुपये या 167 फीसदी का उछाल।
क्या सोना जाएगा 2 लाख के पार? (Gold Price Prediction)
निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगा। दुनिया की बड़ी ब्रोकरेज फर्म UBS ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला अनुमान दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय मुद्रा में इसका मूल्य करीब 1,98,484 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है। यानी मौजूदा रफ्तार बनी रही तो देश में सोना 2 लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है।
आखिर क्यों तेज हो रहा है सोना? (Reasons Behind Gold Rally)
- विशेषज्ञों के मुताबिक कई बड़े कारण हैं जो सोने को लगातार ऊपर धकेल रहे हैं। पहला कारण है दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी। 2025 में रिजर्व बैंकों ने 863 मीट्रिक टन सोना खरीदा था और 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंचने का अनुमान है। जब इतनी बड़ी मांग बनेगी तो कीमतों में तेजी स्वाभाविक है।
- दूसरा कारण है अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव। जब भी वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता या युद्ध जैसे हालात बनते हैं, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।
- तीसरा बड़ा फैक्टर है अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती। ब्याज दरें घटने और डॉलर कमजोर होने पर सोने की कीमतें आमतौर पर तेज होती हैं।
सप्लाई घट रही, मांग बढ़ रही (Demand Supply Impact)
रिपोर्ट के अनुसार कई बड़ी सोने की खदानें अब अपने अंतिम चरण में हैं और नया उत्पादन उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में मांग और सप्लाई के बीच का अंतर कीमतों को और ऊपर ले जा सकता है। हालांकि अनुमान है कि 6,200 डॉलर छूने के बाद साल के आखिर तक कीमतें 5,900 डॉलर के आसपास स्थिर हो सकती हैं, लेकिन यह भी मौजूदा स्तर से काफी ज्यादा होगा।












Click it and Unblock the Notifications