Today's Gold Rate: उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए आज अपने शहर में 10 ग्राम सोने का भाव
Today's Gold Rate: उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए आज अपने शहर में 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई। सोना इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। विदेशों में भी सोने की कीमत में तेजी आई, जिसका असर स्थानीय बाजार में भी देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 525 रुपए की तेजी देखने को मिली और सोना 39795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 800 रुपए की उछाल देखने को मिल गई है। चांदी अपने उच्चतम स्तर 46,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोना 525 रुपए बढ़कर 39795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर अगले साल तक टलने की खबरों के चलते ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत को मजबूती मिली। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा। आपको बता दें कि 5 नवंबर के बाद के बुधवार को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर 39,795 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 7 नवंबर के बाद आज 46,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
आज सोने-चांदी का भाव
सोना
स्टैंडर्ड
आज
39,795
रुपए
प्रति
10
ग्राम
पर
रहा।
वहीं
सोना
बिटुर
का
भाव
प्रति
10
ग्राम
39,625
रुपए
पर
पहुंच
गया।
वहीं
चांदी
की
बात
करें
तो
चांदी
हाजिर
प्रति
किलोग्राम
46,400
रुपए
पर
पहुंच
गया।
वहीं
चांदी
वायदा
44,950
रुपए
प्रति
किलोग्राम
पर
पहुंच
गया।
वहीं
8
ग्राम
वाले
गिन्नी
का
भाव
30,300
रुपए
पर
पहुंच
गया।
6 दिसंबर तक सस्ता सोना बेच रही मोदी सरकार
मोदी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का लाभ उठाना चाहते हैं तो 6 दिसंबर तक आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप सोने के बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। साल 2015 में शुरू की गई डिजिटल मोड के तहत सोने की खरीदारी के के लिए इस स्कीम के तहत समय-समय पर लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दिया जाता है।