Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate Prediction: 2026 में और कितना महंगा होगा सोना? क्या डेढ़ लाख पार करेगा? पढ़ें एक्सपर्ट की भविष्यवाणी

Gold Rate Prediction 2026: साल 2025 सोने के निवेशकों के लिए ऐतिहासिक रहा। सोना जिसे परंपरागत तौर पर सुरक्षित निवेश माना जाता है, उसने इस साल ऐसा रिटर्न दिया कि शेयर बाजार भी पीछे छूट गया। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2026 में सोने की रफ्तार क्या रहेगी। क्या सोना और महंगा होगा, या फिर एक्सपर्ट्स जिस बड़ी गिरावट की चेतावनी दे रहे हैं, वो सच साबित होगी। आइए जानें

2025 में सोने ने क्यों मचाया तहलका?

2025 की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 76,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। अप्रैल आते-आते इसने पहली बार 1 लाख रुपये का स्तर पार किया और इसके बाद रुकने का नाम नहीं लिया। दिसंबर तक MCX पर सोना 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने इतिहास रच दिया और पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। 1979 के बाद यह सोने की सबसे बड़ी सालाना तेजी मानी जा रही है।

Gold Rate Prediction 2026

🟡 2026 में सोना सस्ता होगा या महंगा? कह रहे हैं ग्लोबल एक्सपर्ट (Gold Price Forecast 2026)

अब नजर 2026 पर है और अनुमान बेहद दिलचस्प हैं। द इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि मौजूदा स्तर से सोने में 30 प्रतिशत तक की और तेजी देखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सोना नए रिकॉर्ड बना सकता है।

गोल्डमैन सैक्स भी सोने के भाव बढ़ने को लेकर सकारात्मक है। अमेरिकी निवेश बैंक का अनुमान है कि 2026 में सोने के दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो कोटक सिक्योरिटीज ने सबसे बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, 2026 में सोने का भाव 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इन अनुमानों को देखें तो सोने का संभावित दायरा 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक माना जा रहा है।

🟡 लेकिन क्या सोने में बड़ी गिरावट का भी खतरा है? (Gold Rate Outlook 2026)

जहां एक तरफ तेजी के अनुमान हैं, वहीं कुछ एक्सपर्ट्स सतर्क रहने की सलाह भी दे रहे हैं। सोसाइटी जेनरल के विश्लेषकों का कहना है कि अगर उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद धीमी करते हैं, तो कीमतों में तेज गिरावट भी देखी जा सकती है। हालांकि फिलहाल हालात ऐसे नहीं दिखते। केंद्रीय बैंकों की खरीद, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग अभी भी सोने को सपोर्ट दे रही है।

🟡 2026 में सोना क्यों हो सकता है महंगा? ये हैं बड़ी वजहें (why gold price is increase)

🔹पहली वजह: भू-राजनीतिक तनाव है। दुनिया के कई हिस्सों में अनिश्चितता बनी हुई है और ऐसे माहौल में निवेशक सोने की तरफ रुख करते हैं।

🔹दूसरी बड़ी वजह: अमेरिकी डॉलर की कमजोरी है। 2025 में डॉलर में भारी गिरावट देखी गई और 2026 के लिए भी इसका आउटलुक कमजोर माना जा रहा है। डॉलर कमजोर होता है तो सोना सस्ता लगता है और मांग बढ़ती है।

🔹तीसरी वजह ब्याज: दरों में कटौती की उम्मीद है। RBI और अमेरिकी फेड की दर कटौती से FD और बॉन्ड का आकर्षण कम हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।

🟡 MCX पर गोल्ड और सिल्वर का ताजा आउटलुक

टेक्निकल चार्ट्स भी फिलहाल सोने के पक्ष में हैं। MCX गोल्ड में 1,34,500 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। जब तक भाव इस स्तर के ऊपर बने रहते हैं, तेजी का रुझान कायम रह सकता है। ऊपर की ओर 1,45,000 रुपये का स्तर अगला बड़ा टारगेट माना जा रहा है।

चांदी की बात करें तो MCX सिल्वर ने भी मजबूत ब्रेकआउट दिया है। 2,15,000 रुपये का स्तर सपोर्ट है और 2,40,000 रुपये तक की तेजी की संभावना जताई जा रही है।

🟡 तो 2026 में सोना खरीदे या इंतजार करें?

अगर लॉन्ग टर्म निवेश की सोच है, तो ज्यादातर एक्सपर्ट्स अब भी सोने को मजबूत विकल्प मान रहे हैं। हालांकि इतनी तेज बढ़त के बाद बीच-बीच में करेक्शन का जोखिम भी रहेगा। इसलिए निवेश से पहले अपने लक्ष्य, जोखिम क्षमता और समयावधि को ध्यान में रखना जरूरी है।

एक बात तय है, 2026 में भी सोना निवेशकों की नजर में बना रहेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि क्या ये चमक और तेज होगी, या फिर अचानक आई गिरावट सबको चौंका देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+