Gold Rate On Diwali 2022: दिवाली पर धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर में सोने का भाव
Gold Rate On Diwali 2022: दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना इस बार 50 हजार से नीचे लुढ़क गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की खरीदारी करने से पहले आपको दिवाली पर सोने-चांदी की कीमत जरूर जानना चाहिए। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन मुताबिक सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 55555 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक महीने में कितना गिरा सोना
सोने की कीमत में इस महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत सिर्फ अक्टूबर महीने में 1176 रुपए गिर गई है। 6 अक्टूबर के सोना 51838 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय़ा था। इस कीमत में तुलना करें तो सोने की कीमत 1176 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत एक महीने के भीतर 61034 रुपए से 5479 रुपए टूटकर 55555 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत की तुलना अगर ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 56264 रुपए से गिरकर 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने की कीमत
सोने की कीमत दिवाली पर कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49862 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले की कीमत 45857 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 37547 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मात्र 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना
आप फोन पे, गूगल पे , पेटीएम जैसे विकल्पों के जरिए ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आपके फोन में पेटीएम मोबाइल वॉलेट हैं तो आप आसानी से एक रुपए का सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम वॉलेट में जाकर आप सर्च बॉक्स में GOLD लिखकर सर्च करें। आपके सामने Paytm Gold का ऑप्शन खुलेगा। आप इस पर क्लिक करें। इसके बार आप सारी जानकारियों को भरकर जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं। आप एक रुपए का सोना भी खरीद सकते हैं। आपको यहां सोने की कीमत पर 3 फीसदी का भुगतान करना होगा। ये 3 फीसदी जीएसटी के तौर पर आपसे लिया जाता है। आप जो सोना खरीदते हैं वो कंपनी अपने लॉकर में रख लेती है। आपको सिर्फ उसका सर्टिफिकेट और पेमेंट रसीद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications