Gold Rate: खुशखबरी, और सस्ता हुआ सोना, 11500 रुपए तक गिरे भाव, जानें आगे अभी और गिरेगा या बढ़ेंगे दाम
Gold Rate: खुशखबरी, और सस्ता हुआ सोना, 11500 रुपए तक गिरे भाव, जानें आगे अभी और गिरेगा या बढ़ेंगे दाम
नई दिल्ली। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी या दोस्त को तोहफा देने का सोच रहे हैं तो आपके पास गोल्ड के खास तोहफे खरीदने का आच्छा विकल्प है। दरअसल आज भी सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना और सस्ता हो गया। ऐसे में आप अपने बजट में अपने खास को गोल्ड-सिल्वर की ज्लैवरी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको आज सोने-चांदी की कीमत के बारे में बता रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में सोने का हाल कैसा रहेगा ये भी जानकारी दे रहे हैं।
सोने की कीमत में फिर से गिरावट
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। 8 मार्च को भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। जहां आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में चमक देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोने का फ्यूचर रेट 44731 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
कितना सस्ता हुआ सोना
सोमवार को एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 196 रुपए तक गिर गया। खबर लिखे जाने तक अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.44 फीसदी गिरकर 44487 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.37 फीसदी गिरकर 44699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की कीमत
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने से उलट चांदी की कीमत में आज तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी 1.3 फीसदी बढ़कर 66465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर से फिसला हुआ है।
11500 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने के भाव की तुलना उच्चतम स्तर से करें तो कीमत में 11500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं सिर्फ फरवरी में सोने की कीमत में 3000 रुपए तक की गिरावट ह चुकी है। जबकि इस साल 2021 में सोने का भाव 5800 रुपए से अधिक गिर चुका है।
कैसा रहेगा आगे का हाल
बाजार
जानकारों
की
माने
तो
वर्तमान
में
मोमेंटम
के
कमजोर
पक्ष
पर
बने
रहने
की
संभावना
है।
सोना
का
भाव
1760
डॉलर
से
नीचे
रहेंगी।
भारतीय
बाजार
में
सोने
का
भाव
एमसीएक्स
पर
43450
रुपए
प्रति
10
ग्राम
तक
पहुंच
सकता
है।
हालांकि
जानकारों
की
माने
तो
ये
शॉर्टटर्म
स्थिति
है।
एक्सपर्ट्स
के
मुताबिक
जैसे-जैसे
दुनियाभर
में
कोरोना
वैक्सीनेशन
रफ्तार
पकड़ेगी
,
सोने
में
सुधार
होने
लगेगगा।
बाजार
जानकारों
की
माने
तो
साल
2021
में
गोल्ड
की
कीमतें
63000
रुपए
प्रति
10
ग्राम
तक
पहुंचेगी।
क्यों सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत में गिरावट के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का असर सोने क दाम पर पड़ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स में आ रही तेजी के कारण भी सोने के भाव चढ़ रहे हैं। इसक अलावा ईटीएफ में मुनाफवसूली का असर भी सोने के दाम पर पड़ रहा है ।
बीते हफ्ते सोने के दाम
1 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45976 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। वहीं 2 मार्च 2021, मंगलवार को सोना 45509 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 3 मार्च , बुधवार को सोने की कीमत 45217 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 मार्च 44843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 5 मार्च को सोना 44516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।