Gold-Silver Rate Today: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, आज फिर से हुआ महंगा, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, आज फिर से हुआ महंगा, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 16 December 2020. सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर थम गया है। पिछलेदो दिनों से सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की कीमत में रौनक लौट आई है। सोने आज फिर से महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में भी तेजी आ गई है। 16 दिसंबर को सोने की कीमत( Gold Rate) पर गौर करें तो आज पीली धातु का भाव 230 रुपए चढ़ गया। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में बड़ी तेजी देखने को मिली। आज चांदी के दाम 1095 रुपए चढ़ गए।

 सोना( Gold) हुआ महंगा

सोना( Gold) हुआ महंगा

सोने की आज की कीमत( Gold Price Today) पर नजर डाले तो बुधवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। 16 दिसंबर को सर्राफा बाजारों में रौनक लौट आई है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 230 रुपए की तेजी आई और सोना 49526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं चांदी के दाम बढ़कर 64265 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए।

 एक नजर सर्राफा बाजार पर

एक नजर सर्राफा बाजार पर

सोने की कीमत में अलग-अलग शहरों में 500-1000 रुपए का अंतर रहता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की ताजा रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट( 24 Carat Gold) की कीमत आज 49526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45366 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने का भाव 37145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी में आई बड़ी तेजी

चांदी में आई बड़ी तेजी

चांदी( Silver) के दाम की बात करें तो बुधवार को चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी का भाव 1095 रुपए प्रति किलो बढ़ गया। बुधवार को चांदी की कीमत 64265 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं कीमत में तेजी का दौर जारी है।वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमत तेजी के साथ 49550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचज गया। वहीं चांदी की कीमत तेजी के साथ 65177 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली में आज सोना( Gold) 514 रुपए की तेजी के साथ 48847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत 1043 रुपए महंगा होकर 63612 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को भी सोन-चांदी की कीमत में तेजी आई थी। सोना जहां 371 रुपए महंगा हो गया तो वहीं चांदी की कीमत में 313 रुपए की तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। वहीं चांदी का भाव तेजी के साथ 62913 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+