Gold-Silver Rate: गुड न्यूज, इस हफ्ते सोने में आई 3300 रु की गिरावट, जानें किस भाव पर मिल रहा है सोना-चांदी
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 16 August 2020, सोने की कीमत में इस हफ्ते गिरावट का दौर जारी रहा। जहां पिछले हफ्ते सोना अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं इस हफ्ते सोने की कीमत (Gold Rate) की कीमत में भारी भरकम की गिरावट आई। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना अपने उच्चतम स्तर से फिसल गया है। एक हफ्ते में सोने की कीमत में लगभग 3298 रुपए की गिरावट आई है। आइए एक नजर डाले इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमत पर....

सोने की कीमत में गिरावट
Gold Rate पर नजर डाले तो इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना इस हफ्ते 3298 रुपए नीचे लुढ़क गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को जहां 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं इस हफ्ते शुक्रवार को सोने की कीमत 52956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। सोने में गुरुवार को मामूली बढ़त भी आई, लेकिन अगले ही दिन फिर से सोना धड़ाम हो गया। ऐसे में लोगों को मन में सवाल है कि आखिर सोने-चांदी का हाल कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा सोने का हाल
सोने की कीमत में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है, लेकिन जानकारों के मुताबिक ये गिरावट अस्थाई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक अगस्त के अंत तक सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएंगी। अगर आने वाले हप्ते की बात करें तो सोने की कीमत में इस हफ्ते गिरावट का दौर जारी रह सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर से सोने की कीमत में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। इस हफ्ते की बात करें तो शुक्रवार को सोने की कीमत में इस तरह से रही।
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52874 रुपए प्रति 10 ग्राम।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52662 रुपए प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48433 रुपए प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 39656 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

सोने की कीमत को लेकर बाजार जानकारों की राय
अगर सोने की एमसीएक्स भाव की बात करें तो सोने की कीमत 52,478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की वायदा कीमत में 0.65 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि जानकारों की माने तो सोने की कीमत में लगातार तेजी जारी रहेगी। वैश्विक वातावरण ,अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की हलचल और कोरोना संकटकाल में निवेशकों के सेफ इंवेस्टमेंट माने जाने वाले सोने को लेकर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। सोने की डिमांड और सप्लाई में अंतर होने के कारण सोने के दाम में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में भी यह जारी रहेगा।