Gold Price: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, सोना 9500 तक लुढ़का, जानें चांदी का हाल
Gold Price: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, सोना 9500 तक लुढ़का, जानें चांदी का हाल
नई दिल्ली, अप्रैल 29। शादियों की सीजन जारी है। वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है, लेकिन इस बार कोरोना ने सोने की डिमांड पर लगाम लगा दिया है। जहां अब तक वेडिंग सीजन में सोने की खरीदारी जमकर होती थी, वहीं इस बार सोना धड़ाम हो गया है। सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई है। गुरुवार को एक बार फिर से सोना गिर गया है।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए ये किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। सोने की कीमत में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। सोना 29 अप्रैल को फिर से गिर गया। भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार पांचवें दिन सोने की कीमत घटी है। 29 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.39 फीसदी गिरकर 46910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज सोने का हाल
अगर सोने की आज की कीमत की बात करें तो एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.39 फीसदी गिरकर 46910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 68534 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 46910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

9500 रुपए सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने की कीमत में आई इस गिरावट की बात करें तो अगस्त 2020 में सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस कीमत से आज के दाम की तुलना करें तो अब तक सोना करीब 9500 रुपए सस्ता हो चुका है। यानी सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी।

सोने में निवेश पर एक्सपर्ट्स की राय
सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ही बाजार में उठापटक जारी है। कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। बाजार के प्रभावित होने के साथ ही निवेशकों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से निवेशकों का आकर्षण सोने की तरफ बढ़ने लगा है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी होना तय है।

सोना देगा अच्छा रिटर्न
वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications