Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, जानिए आज का भाव

Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज एक बार फिर से सस्ता हो गया है। पिछले दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 45722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

 सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

आज सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिली। MCX पर 5 जून के सोने की फ्यूचर्स कीमत में 0.22 फीसदी की गिरावट आई और सोना 100 रुपए गिरकर 45,722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर 5 अगस्त पर सोने का वायदा की कीमत 0.26 फीसदी गिरकर 45,935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम में गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 0.36 फीसदी गिरकर 1707.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Recommended Video

    Lockdown में PM Modi Government बेच रही सस्ता Gold, डिस्काउंट का है शानदार मौका | वनइंडिया हिंदी
     इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आधार पर भारतीय बाजार में सोने की कीमत

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आधार पर भारतीय बाजार में सोने की कीमत

    कोरोना लॉकडाउन की वजह से देश में कई जगहों पर सर्राफा बाजार बंद है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देशभर के 14 सेंटर्स की सोने की कीमत के आधार पर उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates की वेबसाइट पर 11 मई की कीमत पर एक नजर डाले तो 11 मई को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45924 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 46292 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45740 रुपए/10 ग्राम पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 46107/10ग्राम थी। इसके अलावा 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 42066 रुपए प्रति 10, 75.0 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34443 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में चमक लौटी। आज चांदी 43325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को चांदी 42600 रुपए प्रति किलो पर बिकी।

     आज से सस्ता सोना खरीदने का मौका

    आज से सस्ता सोना खरीदने का मौका

    सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। आज से इस मोदी सरकार की गोल्ड बांड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज सोमवार से खुल रही है। ये स्कीम 11 मई से लेकर 15 मई तक चलेगी। इसमें आप ऑनलाइन गोल्ड में निवेश कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+