Gold Rate: हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव
Gold Rate: हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचकर बोल्ड हुआ सोना, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। बुधवार को सोने की कीमत ने 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई थी। सोना बुदवार को अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को सोने की कीमत 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उच्चतम स्तर पर पहुंचने के अगले ही दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना धड़ाम हो गया।
Recommended Video

सोने की कीमत में गिरावट
गुरुवार को सोने की कीमत में 396 रुपए की बड़ी गिरावट आई। सोना उच्चतम स्तर से धड़ाम होकर नीचे गिर गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के साथ ही आज सोने का भाव 48490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 48843 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

एक नजर आस 10 ग्राम सोने के भाव पर
गुरुवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 99.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48490 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने का भाव 48296 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का भाव 44417 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाले सोने का भाव 36368 रुपए प्रति 10 ग्राम और 8 ग्राव वाले गिन्नी का भाव 28367 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 48843 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी में आज 812 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

1 जुलाई को सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
1 जुलाई को सोने की कीमत अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। बुधवार को सोना अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। सोने की कीमत 50000 रुपए की करीब पहुंचने लगी है। बुधवार को सोने की कीमत ने इतिहास रचने हुए 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1116 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव 49716 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications