क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Gold Rate: खुशखबरी, सोने में आई 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी की कीमत 7761 रु फिसली

Gold Rate: खुशखबरी, सोने में आई 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी की कीमत 7761 रु फिसली

Google Oneindia News

नई दिल्ली। Gold and Silver Rate on 12 August सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना की कीमत में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है। सोने-चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों से गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 7761 रुपए की बड़ी गिरावट आई और चांदी 63450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Gold-Silver Rate: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 1254 रु की गिरावट, जानें आज का ताजा भावGold-Silver Rate: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 1254 रु की गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Recommended Video

Gold Price : Gold के भाव में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट, Silver भी फिसली | वनइंडिया हिंदी
 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरवाट आई है। बुधवार को सोने की कीमत में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई। देशभर के सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत में 1643 रुपए की गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज गिरकर 52308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 51830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट सोने की कीमत 39039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में 7761 रुपए की गिरावट

चांदी की कीमत में 7761 रुपए की गिरावट

जहां सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमत में 7761 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 71211 रुपए से गिरकर 63450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते चांदी की कीमत 76000 रुपए के पार पहुंच गई थी। चांदी ने इस साल अब तक 45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में अभी और भी गिरावट का दौरा जारी रहेगा।

 क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट

क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट

सोने-चांदी में कीमत में अगले कुछ दिनों तक गिरावट का दौर जारी रहने की उम्मीद है। अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को खरीदारी लौटने के बाद निवेशकों का रुझान अब फिर से शेयर बाजार की ओर से झुक गया है। वहीं करोना वायरस की वैक्सीन की खबरों को लेकर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से निवेशकों को बल मिला है और निवेशक शेयर बाजार की ओर झुके हैं, जिसके बाद सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों ने शेयर बाजारों में खरीदारी लौट आई है। आपको बता दें कि बाजार के जानकार मानते हैं कि जैसे-जैसे कोरोना वैक्सीन को लेकर खबरें आती जाएंगी, वैसे-वैसे सोने-चांदी पर दवाब बढ़ता जाएगा। यानी अगले कुछ दिनों तक सोने-चांदी में गिरावट जारी रह सकती है।

English summary
Gold Rate: Gold became cheaper, the biggest drop in prices in 7 years, Silver Rate down By Rs 7761 in 1 days.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X