Gold Price: फिर सस्ता हुआ सोना, 28000 रुपए में खरीद सकते हैं 10 ग्राम सोना, चांदी 894 रुपए लुढ़की
Gold Price: फिर सस्ता हुआ सोना, 28000 रुपए में खरीद सकते हैं 10 ग्राम सोना, चांदी 894 रुपए लुढ़की
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने और सस्ता हो गया। सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 48000 रुपए से नीते लुढ़क गई और बाजार बंद होने तक सोना 47816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और चांदी के दाम 60155 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से हुआ सस्ता
10 दिसंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन सोने के दाम गिरे। आज सर्राफा बाजारों में दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं। जहां सोना गिरकर 48 हजार के नीचे पहुंच गया तो वहीं चांदी के दाम 60000 के करीब पहुंच गए। सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते इसी तरह की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को भी सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली थी।

24 कैरेट से 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27984रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 60155 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई

8400रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 8400 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए पर पहुंच गई थी। इस कीमत की तुलान में वर्तमान में सोने का भाव 8418 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत पिछले साल के अधिकतम मूल्य 76004 रुपए की तुलना में 15914 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

28000 रुपए में 10 ग्राम सोना
सोने के भाव शुद्धता के मुताबिक होती है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं और ऊंची कीमत की वजह से मन नहीं बना पा रहे हैं तो आप मात्र 27984 रुपए में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। सर्राफा बाजार में आज 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 27984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications