Good News: भाई दूज पर सोना हुआ धड़ाम, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
Good News: भाई दूज पर सोना हुआ धड़ाम, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली खत्म होने के बाद सोने की कीमत में गिरावट आने लगी है। भाई दूज के दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना आज 548 रुपए सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 548 रुपए गिरकर 38,857 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की डिमांड में आई कमी का असर सोने की कीमत पर पड़ा। सोने की तरह चांदी के दाम में भी कमी आई। चांदी की कीमत 1,190 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गई।
बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार की कीमत के बारे में बात करें तो यहां सोने की कीमत 38,857 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयार्क में सोने की कीमत 1,493 डॉलर और चांदी 17.77 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी की कीमत 1,190 रुपए लुढ़ककर 47,090 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।
आपको बता दें कि इस साल सोने की ऊंची कीमत के कारण सोने- चांदी की बिक्री में मंदी रही। कमजोर मांग और कीमती धातु की ऊंची कीमतों से धनतेरस में सोने और चांदी की बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरावट आई।