Gold Rate: रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से 1500 रु नीचे लुढ़का सोना,जानिए 10 ग्राम सोने का आज भाव

Gold Rate:उच्चतम स्तर से 1500 रु नीचे लुढ़का सोना,जानिए 10 ग्राम सोने का आज भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन फिर से गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना एक बार फिर से लुढ़क गया। जबकि चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। कोरोबार से शुरुआत में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, लेकिन दिन ढलने के साथ गिरावट आने लगी। शुक्रवार को सोने की कीमत इसी महीने की रिकॉर्ड उच्चतम भाव से 1500 रुपए नीचे पहुंच गई। सोना आज गिरकर 46819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुलियन बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के मुकाबले आज सोने की कीमत में गिरावट आई और 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 46819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 28 मई को सोने का भाव 46995 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

 उच्चतम स्तर से 1500 रुपए गिरा सोना

उच्चतम स्तर से 1500 रुपए गिरा सोना

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सोना अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पहुंच गया था। सोने का भाव 47985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। आज सोना गिरकर 46819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 47870 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन जो 14 सर्ऱाफा बाजार के मुताबिक सोने की कीमत निर्धारित करता है।

 एक नजर भारत में 10 ग्राम सोने के दाम पर

एक नजर भारत में 10 ग्राम सोने के दाम पर

ibjarates के मुताबिक 29 मई को सोने की कीमत पर एक नजर डालते हैं। शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 176 रुपए गिरकर 46819 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 46632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 132 रुपए गिरकर 42886 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27389 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 क्यों आई गिरावट

क्यों आई गिरावट

अगर सोने के वायदा बाजार की बात करें तो शुक्रवार को सोना 130 रुपए के साथ 46,535 रुपए पर पहुंच गया। MCS पर जून का सोने का भाव 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,535 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त महीने में सोने की कीमत 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 46,651 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+