Gold Rate on Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस के दिन कैसा रहेगा सोने का रेट, जानें चांदी का हाल

Gold Rate on Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस के दिन क्या है सोने का रेट जानें, कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold Rate on Dhanteras 2020, धनतेरस -दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने को लक्ष्मी और प्रभुता का रूप माना गया है। दिवाली के दिन सोने-चांदी की पूजा की जाती है। वहीं वर्षों ने धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। लोगों को मानना है कि धनतेरस( Dhanteras 2020) के दिन सोना खरीदने से उनके घर खुशियां बनी रहेगी। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान दीजिए सोने का भाव क्या है, चांदी किस कीमत पर बाजार में बिक रही है?

Recommended Video

    Dhanteras 2020 : धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है Gold,क्या है सोने की कीमत | वनइंडिया हिंदी
     धनतेरस पर सस्ता हो सकता है सोना

    धनतेरस पर सस्ता हो सकता है सोना

    दिवाली और धनतेरस (Dhanteras and diwali 2020) में सोना खरीदने शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस पर सोने सस्ता (gold rate down) हो गया है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है, जिसके कारण सोने की मांग में बड़ी उछाल नहीं देकने को मिल रही है। वहीं कोरोना वैक्सीन के कारण बाजार में सकारात्मका आई है, जिसके कारण निवेशकों का आकर्षण सोने से हटकर अन्य निवेशों की ओर बढ़ रहा है। इन सब कारणों के कारण इस साल सोने की कीमत में बड़ी तेजी नहीं देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक 12 नवंबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्द की गई है। सोना आज 70 रुपए गिरकर 50650 रुपए पर पहुंच गया है।

     सर्राफा बाजार में सोने का हाल

    सर्राफा बाजार में सोने का हाल


    सोने की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो बुधवार को सोना 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी भाव 62,023 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50501 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ तो वहीं बुधवार को यह 57 रुपए लुढ़ककर 50444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 98 रुपए गिरकर 50479 रुपए पर पहुंच गया।

     इन शहरों में सोने की कीमत

    इन शहरों में सोने की कीमत

    गुड रिटर्न के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 70 रुपए की गिरावट आई है और सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 करैटे वाले सोने की कीमत 49650 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। देश के बड़े शहरों में आज सोने चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 51970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। वहीं मुंबई में सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि दिल्ली में सोने की कीमत 536502 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 52530 रुपए प्रति 10 ग्राम , केरल में 51490 रुपए प्रति 10 ग्राम, लखनऊ में 53610 रुपए प्रति 10 ग्राम पटना में 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

     किस वक्त करें सोने की खरीदारी

    किस वक्त करें सोने की खरीदारी

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो वक्त का खास ख्याल रखें। धनतेरस के दिन रात में त्रयोदशी तिथि लगने के बाद सोना खरीदने सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में आज शाम के समय धनतेरस की खरीदारी करना आपके लिए शुभ होगा। ज्योतिष ज्ञाताओं के मुताबिक इस साल धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। यानी 27 मिनट का मुहुर्त सबसे शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला मुहूर्त सुबह 7 से 10 बजे का और दूसरा दोपहर 1 से 2.30 बजे तक का मुहुर्त शुभ रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+