Gold-Silver Rate: चांदी 44,000 से ज्यादा सस्ती, सोना भी ₹10,617 सस्ता, खरीदने का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा!

Gold-Silver Rate: अक्टूबर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फेस्टिव सीजन के दौरान तेजी की उम्मीद कर रहे खरीदारों के लिए अब बाजार में राहत की खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी एक महीने में 44,806 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई।

सोने के भाव में भी 10,617 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। घरेलू सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। आइए जानते हैं कि सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले अक्टूबर के अंत में गोल्ड-सिल्वर के भाव कितने बदल गए।

Gold-Silver Rate

Silver Price Crash: अक्टूबर में ₹44,806 सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमतों में गिरावट का अंदाजा एमसीएक्स के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। 30 सितंबर को एक किलो चांदी का वायदा भाव 2,23,706 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 30 अक्टूबर को यह गिरकर 1,78,900 रुपये पर आ गया। यानी महीनेभर में चांदी 44,806 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

रिकॉर्ड ऊंचाई से कितनी नीचे आई कीमत?

जनवरी के आखिरी हफ्ते में चांदी का एमसीएक्स भाव बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। 30 अक्टूबर के बंद भाव से तुलना करें, तो चांदी अपने इस उच्च स्तर से 2,41,148 रुपये नीचे आ चुकी है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में भी इसका भाव 1,95,719 रुपये से गिरकर 1,78,900 रुपये पर आ गया। इस दौरान एक किलो चांदी 16,819 रुपये सस्ती हुई।

IBJA Silver Rate: घरेलू बाजार में भी गिरा चांदी का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। 30 सितंबर को दिल्ली में चांदी का भाव 2,20,435 रुपये प्रति किलो था। 30 अक्टूबर को यह घटकर 1,81,344 रुपये रह गया। इस तरह एक महीने में चांदी 39,091 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

Gold Price Crash: सोना भी ₹10,617 तक हुआ सस्ता

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 30 सितंबर को सोने का भाव 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 30 अक्टूबर को यह घटकर 1,38,419 रुपये रह गया। यानी एक महीने में सोना 10,617 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। पिछले पांच कारोबारी दिनों में भी इसका भाव 1,42,024 रुपये से गिरकर 1,38,419 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान 10 ग्राम सोने की कीमत 3,605 रुपये कम हुई।

24 Carat Gold Rate: घरेलू बाजार में क्या रहा भाव?

आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 30 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,888 रुपये थी। 30 अक्टूबर को यह घटकर 1,40,054 रुपये पर बंद हुई। इस तरह घरेलू बाजार में सोना महीनेभर में 7,834 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

गहने खरीदते वक्त इन खर्चों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के बाजार भाव में गिरावट का मतलब यह नहीं है कि ज्वेलरी भी उतनी ही सस्ती मिलेगी। गहने खरीदने पर सोने की कीमत के अलावा 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना होता है। मेकिंग चार्ज ज्वेलर और गहने के डिजाइन के हिसाब से अलग हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले कुल बिल और लागू टैक्स जरूर जांचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+