Gold Rate: नवरात्र से पहले धड़ाम हुआ सोना, 9500 रु तक सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका, चेक करें आज का भाव

Gold Rate: नवरात्र से पहले धड़ाम हुआ सोना, 9500 रु तक सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका, चेक करें आज का भाव

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। कल से नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। त्योहारों के शुरुआत के साथ ही लोग सोने की खरीदारी करते हैं। सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे मं अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोन की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 9500 रुपए तक गिर चुकी है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.35% गिरकर 46600 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत वायदा कीमत 0.6% गिरकर 60623 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। मजबूत डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी क कारण सोने की कीमत पर दवाब बढ़ा और कीमत में गिरावट आ गई है। वहीं वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत 0.3 फीसदी तक गिर गया है। मजबूत डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी के कारण सोने की कीमत पर दवाब देखने को मिल है और सोने की कीमत गिरकर 1755.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का भाव

सोने की कीमत की बात करें तो सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत गिर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 46604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46417 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34953 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 60516 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

60000 रुपए के पार होगा सोना

60000 रुपए के पार होगा सोना


बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में भले ही अभी गिरावट आ रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत चमकेगी। बाजार जानकारों की माने तो लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक सोना भले अभी सस्ता हो रहा हो, लेकिन साल के अंत तक सोना फिर से चमकेगा। साल के अंत तक इसकी कीमत 1950 से 2000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। भारतीय बाजार में सोने की कीमत 58 हजार से 60 हजार प्रति के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+