Gold Rate: सस्ता सोना, मात्र 38740 रु में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड, मिस्ड कॉल से जाने अपने शहर में सोने का भाव
Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, 38740 रु में घर ले जा ससकते हैं 10 ग्राम गोल्ड
नई दिल्ली। अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिल रही है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम ने लोगों को राहत दी है। अगर आज 28 मार्च की बात करें तो सोने की कीमत में एमसीएक्स पर आज सुबह सोने की कीमत 155 रुपए गिरकर 51721 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना-चांदी हुआ सस्ता
MCX पर सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी के वायदा भाव में भी शुरुआत से ही गिरावट देखने को मिली है। सोना जहां 155 रुपए गिरा तो वहीं चांदी का वायदा भाव 316 रुपए नुकसान के साथ 68520 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हाजिर बाजार में सोमवार को चांदी 909 रुपए प्रति किलो तक गिर गई और आज सर्राफा बाजार में चांदी 67782 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया तो वहीं सोने के हाजिर भाव में 269 रुपए की गिरावट आई और ये सस्ता होकर 51653 रुपए पर खुला।

सोना कितना सस्ता
सोने की कीमत में आई गिरावट पर नजर डाले तो सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से अभी 4473 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डालें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8218 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट पर नजर डालें तो सोमवार, 28 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51653 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गाय तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की 51544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 47314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38740 रुपए प्रति 10 ग3ाम हो गई है। जबकि 14 कैरेट वाला सोना आप मात्र 30217 रुपए में घर ला सकते हैं।

कैसे पता करें अपने शहर में सोने का भाव
अगर आप भी अपने शहर में सोने की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको बस एक मिस्ड कॉल करना है। अपने शहर में सोने की कीमत जानने के लिए आपको इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नंबर 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है। आपको थोड़ी देर में ही मैसेज के जरिए सोने के भाव की जानकारी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications