Gold Price: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, जल्द कर लें खरीदारी, जानें 25 जून को सोने-चांदी का रेट

Gold Price: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, जल्द कर लें खरीदारी, जानें 25 जून को सोने-चांदी का रेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। रिकॉर्डस्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को सोने की कीमत में बड़ा बदलाव आया। सोना एक बार फिर से बड़ी गिरावट के साथ 48236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में गिरावट के साथ-साथ आज चांदी भी सस्ती हो गई। चांदी की कीमत में आज 865 रुपए की गिरावट आई और चांदी 47640 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

25 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर 48232 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 339 रुपए गिरकर 48236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि इससे पहले बुधवार को सोना 362 रुपए महंगा होकर 48482 रुपए पर पहुंच गया था। सोने में ये जून महीने की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट जो देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट अपनी वेबसाइड पर अपडेट करती है, उसके मुताबिक 25 जून को 99.9 फीसदी सोने की कीमत 48236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 44184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 254 रुपए गिरकर 36177 रुपए पर पहुंच गई। वहीं 8 ग्राम वाले सोने की कीमत गिरकर 28218 रुपए पर पहुंच गई।

 चांदी भी हुई सस्ती

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 865 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी की कीमत 48505 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 47640 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने के हाजिर मांग के साथ-साथ वायदा बाजार में भी कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

 सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के चलते सोना वायदा भाव में भी गिरावट आई। सोने के हाजिर मांग में गिरावट होने के बाद सोने के वायदा मांग में 48 रुपए की गिरावट आई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई और ये गिरकर 48,256 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की जुलाई डिलिवरी वाले सोने की कीमत 0.47 प्रतिशत गिरकर 47,561 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+