Gold Price: सोने के दाम में आई गिरावट, जानिए क्या है नई कीमत
नई दिल्ली। शनिवार के दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को सोने में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सोना 30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में यह गिरावट बाजार की कमजोर मांग की वजह से आई है। इन दिनों शादी ब्याह का सीजन भी नहीं है, जिसकी वजह से लोग सोने की खरीददारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में मजबूती आई है।

बाजार की सुस्त मांग की वजह से न सिर्फ सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि चांदी में भी गिरावट आई है। चांदी में करीब 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से चांदी 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। चांदी की गिरावट भी रिटेलरों और सिक्का निर्माताओं की सुस्त मांग की वजह से देखने को मिली है।
आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क एक्सजेंच में सोना 0.50 फीसदी उछला है और 1,297.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, चांदी 0.27 फीसदी की उछाल के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications