लगातार कमजोर हो रहा है सोना, सोने की कीमत में 250 रू. की गिरावट, जानें आज कितना रहा भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। सोने की कीमत में ये गिरावट तीसरे दिन भी जारी रही। कल जहां सोना 100 रुपए टूटा तो वहीं आज सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेत और कमजोर डिमांड की वजह से सोना लगातार गिरता जा रहा है। आज 250 रुपए कमजोर होने के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 31450 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी कमजोरी दर्ज की गई।
सोना हुआ फिर से कमजोर
कमजोर वैश्विक संकेत और ज्वैलर्स की कमजोर मांग की वजह से सोने में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्ऱाफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना 250 रुपए टूटकर 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31450 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी 140 रुपए नीचे गिर गया। दिल्ली के में चांदी की कीमत 39300 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के चलते चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
क्या है इस गिरावट की वजह
जानकारों की माने तो कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बांड पर ब्याज बढ़ने की वजह से निवेशकों का रुझान उस ओर बढ़ा है, जिसकी वजह से निवेशक बांड को सुरक्षित निवेश मान रहे है और इसकी वजह से सोने पर दवाब बढ़ रहा है और कीमते घट रही है। वहीं रुपए के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी पीली धातु की मांग कमजोर हुई है।