Gold rate: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने और चांदी की कीमतें, जानें 9 जुलाई को क्या है ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। गुरुवार को देश में सोने ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना बुधवार के मुकाबले 196 रुपये तेजी के साथ 49318 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गया। MCX पर सोने के दाम 48800 के ऊपर निकल गए हैं।

सोने की कीमतों ने रचा इतिहास

सोने की कीमतों ने रचा इतिहास

गुरुवार को सोने की कीमत में 196 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोने का भाव 49318 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 196 रुपये तेज होकर 49318 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 23 कैरेट सोने का दाम अब 49120 रुपये हो गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 45175 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 36989 रुपये पर हो गया है। जबकि चांदी की कीमत में 1092 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी की कीमत 51232 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.05% नीचे

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.05% नीचे

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.05% नीचे 49,134 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 0.09% ऊपर 51,427 प्रति किलोग्राम पर थी। एमसीएक्स पर, सोने की कीमत पिछले सत्र में 0.7% बढ़ी थी जबकि चांदी 2.2% बढ़ी थी। पिछले सत्र में 1,817.71 डॉलर तक पहुंचने के बाद हाजिर सोना गिरकर 0.2% से 1,806 डॉलर पर आ गया।

2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया

2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया

साल 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 15 वर्षों में तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रति वर्ष 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती है। इस वेबसाइट पर दर्ज रेट में जीएसटी शामिल नहीं होता है, जो की खरीदारी करते वक्त आपको चुकाना होगा।

जानें क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव

जानें क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव

सोने के क्यों बढ़े रेट आपको बता दें कि बाजार की अस्थिरता के कारण सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस और चीन के साथ सीमा विवाद के कारण बाजार में उत्पन्न हुई अस्थिरता के कारण आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर पीली धातु का चुनाव किया, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+