Gold rate today: महीने से सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चमका सोना, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
Gold rate today: महीने से सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चमका सोना, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली। Gold prices rose after hitting to lowest in over a month. सोने की कीमत हफ्ते के पहले दिन इस महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। सर्राफा बाजार खुलने के सात ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन गिरने के बाद 12 बजे के करीब सोने की कीमत( Gold Rate) में तेजी आने लगी। सोमवार, 18 जनवरी को सोने की कीमत( Gold Rate on 18 January 2021) में 181 रुपए की तेजी आई। वहीं दोपहर के 3.30 बजे के करीब MCX पर सोने की कीमत 48786 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। सोने के भाव में 84 या 0.17% की तेजी आई।
Gold-Silver Rate: फिर से सस्ता हुआ सोना, लगातार तीसरे दिन गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
सोना हुआ महंगा
सोमवार को MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना (Gold Price) 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 48883 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि सुबह बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत गिरकर 48608 रुपए के न्यूनतम और 48995 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.21 फीसदी की तेजी आई और सोना 48815 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
सर्राफा बाजार में आई तेजी
सोमवार को सर्राफा बाजार खुलने क साथ ही सोने की कीमत में गिरावट आई, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ा सोने की कीमत में चमक लौटन लगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के चलते यहां सोने के भाव पर असर पड़ा। सोमवार को सोना डेढ़ महीनों से निचल स्तर पर पहुंचन के बद चमक उठा। अमेरिका में कोरोना राहत पैकेज को लेकर जगी उम्मीदों के चलते डॉलर में मजबूती देखने को मिली। डॉलर में आई मजबूती के कारण बुलियन बाजार को बल मिला और कीमत में तेजी आई। Spot gold में 0.5% की तेजी आई और सोना 1,836.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
बीते हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल
कोविड-19 वैक्सीन(Covid-19 Vaccine) के साथ-साथ डॉलर में तेजी और अमेरिका में जारी राजनीति उठापटक का असर इस हफ्ते सोने की कीमत पर पड़ा है। बीते हफ्ते सोने की कीमत में 1094 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं इस हफ्ते चांदी की कीमत( Silver Rate) 6927 रुपए सस्ती हो गई। 8 जनवरी 2021 को सोने की कीमत 50421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 11 जनवरी को सोने की कीमत 49534 रुपए, 12 जनवरी को सोना 49664 रुपए प्रति 10 ग्राम, 13 जनवरी को 49479 रुपए प्रति 10 ग्राम, 14 जनवरी को सोना 49011 रुपए और 15 जनवरी 2021 को सोना 49388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।
2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी
साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।