क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गोल्ड के दाम आज भी 45000 के पार, चांदी में बड़ी गिरावट

Google Oneindia News

नई दिल्ली। त्योहोर के मौसम में अगर आप सोना खरीदने के इच्छुक हैं तो यह आपको महंगा पड़ सकता है। जी हां सोने के दाम में आज बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोना के दाम में प्रति 10 ग्राम 22 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 45063 पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो इसके दाम में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम में प्रति किलो 710 रुपए की कमी दर्ज की गई है। चांदी के दाम में हुई गिरावट के बाद चांदी प्रति किलो 47353 रुपए हो गया है। वहीं वैश्विक बाजार में सोने के दाम की बात करें तो वैश्विक बाजार में भी गोल्ड के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

gold

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 45063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, जबकि चांदी के दाम 48069 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वैश्विक बाजार में सोने के दाम की बात करें तो 1663.35 डॉलर प्रति औंस है। जबकि चांदी की कीमत 17.35 डॉलर प्रति औंस है। वहीं इक्विटी बाजार की बात करें तो सोमवार को बीएसई 1941 अंक गिरकर बंद हुआ, जिसके चलते निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए डूब गए। वैश्विक बाजार में बिकवाली की वजह से यह गिरावट देखने को मिली है।

पिछले हफ्ते गोल्ड के दाम की बात करें तो शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपए ऊपर चढ़ गया था। सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना 45343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार सोने के दाम में में 773 रुपए की तेजी देखी जा गई थी। 773 रुपए के उछाल के साथ सोना 45,343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी के दाम की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में 192 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी और चांदी यह 48,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें- Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर, उनकी पत्नी और बेटियों की CBI ने बढ़ाई मुश्किलइसे भी पढ़ें- Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर, उनकी पत्नी और बेटियों की CBI ने बढ़ाई मुश्किल

Comments
English summary
Gold prices rises silver prices records huge decline.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X