फिर चढ़े सोने के दाम, अब बढ़कर इतनी हुई 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने के दाम में गुरुवार को प्रति 10 ग्राम 266 रुपए बढ़े हैं। बढ़े दामों के बाद राजधानी दिल्ली में सोना प्रति 10 ग्राम 41,484 रुपए बिक रहा है। रुपए में गिरावट को इसकी वजह बताया गया है। वहींचांदी के दाम 55 रुपए कम हुए हैं। चांदी के दाम कम होकर 46,630 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
दो दिन से दिख रही थी सोने के दाम में गिरावट
दो दिन की गिरावट के बाद आज (13 फरवरी) को सोने के रेट बढ़ गए। बुलियन मार्केट में सोने के रेट में गुरुवार 13 फरवरी तेजी दिख रही है। बुलियन मार्केट में गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना 247 रुपये की तेजी के साथ खुला।
बुधवार को गिरे थे दाम
सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 128 रुपए की गिरावट आई। इस गिरावट से सोने का भाव 41,148 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमत में बुधलार को यह गिरावट दर्ज की गई।
छह साल में सबसे ज्यादा हुई खुदरा महंगाई दर, जनवरी में 7.59 फीसदी पर पहुंची
चांदी की कीमतें गिरी
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में बुधवार को 700 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही बुधवार को गिरावट देखी गई। सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड किए।