खुशखबरीः सस्ता हुआ सोना, चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी
नई दिल्लीः अगर आप सोना (गोल्ड) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मंगलवार को सोना पिछले चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कल सोने में 180 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बता दें, पिछले चार महीने में सोने में 670 रुपए की गिरावट आ चुकी है, वहीं अगर चांदी की बात जाए तो चांदी में भी 25 रुपए की कमी आई है। कल चांदी 37775 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जानकारों का मानना है कि चांदी की कीमतों में कमी आना इंडस्ट्री की तरफ से मांग में कमी आना बताया जा रहा है।

विदेशों में भी आई कमी
अगर विदेशी बाजार पर नजर डाली जाए तो भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। ज्वैलर्स की ओर से कमी गोल्ड और सिल्वर की मांगों में कमी आई है इस कारण से आने वाले कुछ दिनों में भी बढ़ोत्तरी की संभावना कम ही लग रही है। बता दें, अमेरिका में ब्याज दरों पर इसी सप्ताह के अंत तक फैसला किया जा सकता है। इस कारण से बढ़ोत्तरी नहीं होने वाली है।

सोने में प्रति आउंस 0.54 फीसदी की कमी आई है
विदेश बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई हैं सोने में प्रति आउंस 0.54 फीसदी की कमी के बाद 1,241.40 डॉलर पर आ गए। वहीं सिल्वर के दामों में कमी आई, जिस कारण से 0.95 फीसदी की कम के साथ 15.67 डालर प्रति आउंस पर आ गए।

दिल्ली-एनसीआर में आई कमी
अगर आप दिल्ली-NCR सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो यहां सोने में 180 रुपए की गिरावट आई है। गिरावट के बाद सोना 29400 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण विदेशी बाजार में घटती कीमतें हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications