लगातार तीसरे दिन कम हुई सोने की कीमत, जानिए गुरुवार का भाव
एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आना शुरु हो गई है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
मुंबई। एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आना शुरु हो गई है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई में गुरुवार को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29, 405 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।

गुरुवार को सोने की कीमत में 75 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक सोने की कीमतों में हुई गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर होने वाली गिरावट है।
बुधवार को सोने की कीमत 29,480 रुपए प्रति दस ग्राम थी। उसके पहले मंगलवार को सोने की कीमत 29,555 रुपए और सोमवार को 29, 630 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
वहीं चांदी की कीमतों में प्रतिकिलो 20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 44, 055 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है। इससे पहले यह कीमत 44,075 रुपए प्रति किलो के सतर पर थी।












Click it and Unblock the Notifications