Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, चेक कीजिए कितने रुपये लुढ़का गोल्ड-सिल्वर का रेट
Sone Chandi Ka Bhav: अगस्त महीने के अंत में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज करने के बाद सितंबर में सोने की कीमत में कमी देखी जा रही है। 2 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 250 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि प्रति 10 ग्राम के लिए 24 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये की गिरावट आई है। बात करें 18 कैरेट सोने की कीमत की तो प्रति 10 ग्राम 210 रुपये की कमी आई है।
आज भारत में सोने की कीमत 22 कैरेट सोने के लिए ₹ 6,670 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹ 7,277 प्रति ग्राम है। बात करें चांदी की कीमत की तो इसके कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारत में चांदी की कीमत आज ₹86 प्रति ग्राम और ₹86,000 प्रति किलोग्राम है। अगर आप भी आज सोने या चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहें हैं तो एक बार ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

आज भारत में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 6,670 रुपये
8 ग्राम: 53,360 रुपये
10 ग्राम: 66,700 रुपये
100 ग्राम: 6,67,000 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (24k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 7,277 रुपये
8 ग्राम: 58,216 रुपये
10 ग्राम: 72,770 रुपये
100 ग्राम: 7,27,700 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत (18k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 5,457 रुपये
8 ग्राम: 43,656 रुपये
10 ग्राम: 54,570 रुपये
100 ग्राम: 5,45,700 रुपये
देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम (Indian Major Cities Gold Rates Today 1 gram)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट |
| चेन्नई | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,464 |
| मुंबई | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| दिल्ली | ₹ 6,685 | ₹ 7,292 | ₹ 5,470 |
| कोलकाता | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| बेंगलुरु | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| हैदराबाद | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| केरल | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| पुणे | ₹ 6,670 | ₹ 7,277 | ₹ 5,457 |
| वडोदरा | ₹ 6,675 | ₹ 7,282 | ₹ 5,462 |
| अहमदाबाद | ₹ 6,675 | ₹ 7,282 | ₹ 5,462 |
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
यह भी देखें: जय शाह को ICC चेयरमैन पद पर मिलेगी कितनी सैलरी? क्या यहाँ BCCI से कम मिलेगा पैसा












Click it and Unblock the Notifications