Today Gold-Silver Rate: धनतेरस पर चढ़ा सोने का भाव, चांदी 50,000 के करीब पहुंचा, जानें अपने शहर में सोने का भाव
नई दिल्ली। धनतेरस 2019(Dhanteras 2019) के मौके पर सोने- चांदी की कीमत पर मांग का असर दिखा और सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। चांदी की कीमत में 50,000 रुपए के करीब पहुंच गया। सोने की कीमत में भी तेजी आई। धनतेरस पर सोने की मांग में जबरदस्त उछाल आई, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ाष दरअसल धनतेरस के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। जिसकी वजह से 25 अक्टूबर को दिवाली के दिन सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
धनतेरस पर सोने की कीमत में बड़ी उछाल
सोने की कीमत में आज उछाल देखने को मिली। मांग का असर सोने की कीमत पर पड़ा। धनतेरस के दिन सोने में 220 रुपए की तेजी आई और सोना 39240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 39,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई और सोने की कीमत बढ़कर 38,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
Dhanteras 2019: धनतेरस पर खरीद रहे हैं सोना-चांदी तो ऐसे करें शुद्धता की जांच
चांदी 50,000 रुपए की करीब
सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई। सोने की बढ़ी कीमत के कारण अधिकतर सोने चांदी की खरीद करते हैं। चांदी में 670 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव 47,680 रुपए पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को चांदी 110 रुपए उछाल आया था। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,506 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
Dhanteras 2019: धनतेरस पर इस बार सिर्फ 1 रुपए में खरीदे सोना, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर
जानिए अपने शहर में सोने का भाव
भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम
दिल्ली
में
सोने
की
कीमत-38800
रुपए
प्रति
10
ग्राम
मुंबई
में
सोने
का
भाव-38900
रुपए
प्रति
10
ग्राम
चेन्नई
में
सोने
का
भाव-38900
रुपए
प्रति
10
ग्राम
अहमदाबाद
में
सोने
का
भाव-39000
रुपए
प्रति
10
ग्राम
हैदराबाद
में
सोने
का
भाव-38900
रुपए
प्रति
10
ग्राम
बेंगलुरू
में
सोने
का
भाव-38800
रुपए
प्रति
10
ग्राम।