सोने में लगातार तीसरे दिन उछाल, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी का असर देखने मिला है। शनिवार को सोने के दाम में 130 रुपये की तेजी दर्ज की गई। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 30,970 रुपये पहुंच गया। हालांकि चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को चांदी में प्रति किलो 645 रुपये की गिरावट आई है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 39,255 रुपये पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें:- EDITOR'S PICK: अविश्वास प्रस्ताव के ये 7 चुनिंदा भाषण गंभीरता से सुने जाने चाहिए
सोने के दाम में 130 रुपये की तेजी
सोने के दाम में उछाल के पीछे मुख्य वजह मजबूत विदेशी संकेतों और स्थानीय ज्वेलर्स की मांग बढ़ना माना जा रहा है। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने के रेट 30,970 रुपये/10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने का भाव 30,820 रुपये/10 ग्राम रहा। चांदी की कीमतों की बात करें तो औद्योगिक इकाईयों की ओर से कमजोर मांग के चलते चांदी नीचे आ गई। हालांकि, चांदी वायदा में तेजी आई। ये 315 रुपए बढ़कर 38,455 रुपए किलो हो गई।
लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक साल के निचले स्तर तक गिरने के बाद इनमें सुधार आया है। वैश्विक बाजार पर नजर डालें तो न्यूयार्क में सोने के दाम शुक्रवार को 0.75% बढ़कर 1,231.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.47% बढ़कर 15.51 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी के दाम में बड़ी गिरावट
बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक फिलहाल सोने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और इसी वजह से वो सोने में निवेश से हिचकिचा रहे हैं। इस डर की असली वजह अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध है, जिसकी वजह से सोने में तेजी नहीं आ पा रही।
इसे भी पढ़ें:- 'जुमलेबाजी' पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बताया- 21वीं सदी का राजनीतिक हथियार