Today's Gold Price: तीन दिनों तक गिरने के बाद सोना चमका, चांदी भी हुई तेज, जानिए आज का रेट

Today's Gold Price: तीन दिनों तक गिरने के बाद सोना चमका, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण सोने की खरीदारी प्रभावित हो रही है। सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी रही है। तीन दिनों तक 566 रुपए तक गिरने के बाद गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी आई। गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली तो अंत तक बरकरार रही। खबर लिखे जाना तक सोना 60 रुपए महंगा होकर 45964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई।

सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

तीन दिनों तक कीमत गिरने के बाद गुरुवार को चांदी की कीमत 60 रुपए तेज हुआ। 30 अप्रैल को बुलियन मार्केट में सोना हाजिर के भाव में मामूली तेजी आई। आज सोने की कीमत 45964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव कल 45934 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने के रेट का भाव आज 45780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 एक नजर सोने-चांदी के आज के भाव पर

एक नजर सोने-चांदी के आज के भाव पर

लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार और ज्वैलर्स की दुकानें बंद है। ऐसे में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने-चांदी का हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग रहा। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर औसत रेट तैयार की जाती है, जो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर रोजाना अपडेट होती है। 30 अप्रैल की कीमत की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45964 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 45780 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी का भाव आज 270 रुपए चढ़कर 42300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना पहली तिमाही में 25% हुआ महंगा

सोना पहली तिमाही में 25% हुआ महंगा

साल 2020 की पहली तिमाही जनवरी-मार्च के बीच भारत में सोने की मांग में 36 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमत में उतार-ढ़ाव आता रहा। अगर तिमाही की बात करें तो सोने की कीमत में पहली तिमाही में 25 फीसदी की तेजी आई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण देश की सोने की मांग घटकर 101.9 टन रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+