सस्ता हुआ सोना, आज फिर से आई कीमत में गिरावट, जानिए क्या है आज सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली। सोना आज एक बार फिर से नीचे गिर गया। सोने की कीमत में आज फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 25 रुपए नीचे गिरकर 31600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोना आज नीचे लुढ़क गया। वहीं चांदी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।
सस्ता हुआ सोना, चांदी भी गिरी
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 25 रुपए गिरकर 31600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत में 10 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31600 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 24,500 रुपए पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी 10 रुपए गिरकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 72,000 रुपये और बिकवाली भाव 73,000 रुपये रहा।वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोना 0.11 फीसदी टूटकर 1204.8 डॉलर प्रति औंस रहा।
क्यों धड़ाम हुआ सोना
वैश्विक कारणों से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक मंदी के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोना सस्ता हुआ।इससे पहले मंगलवार को भी सोना लुढ़क गया है। सोने की कीमत में आज गिरावट आई। सोना मंगलवार को 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कम जोर मांग के चलते सोना आज धड़ाम हो गया। जबकि चांदी 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।