Good News: 5596 रु सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि से पहले गोल्ड की कीमतों में हुई बड़ी गिरावट

Good News: 5596 रु सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि से पहले गोल्ड की कीमतों में हुई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। नवरात्रि में लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने की कीमतों पर मांग का असर पड़ता है। मांग के बढ़ने के साथ ही सोने की कीमत में तेजी आ जाती है। त्योहारी सीजन में सोने की मांग में तेजी आती है और कीमतों में भी। सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

सोना हुआ फिर से सस्ता

सोना हुआ फिर से सस्ता

अगर आप त्योहारी सीजन में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50659 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का दाम 46590 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 55937 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 5596 रुपए सस्ता

5596 रुपए सस्ता

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अब तक 5596 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने की इस कीमत से तुलना करने पर आप पाएंगे कि सोना 5596 रुपए तक गिर चुका है। वहीं चांदी की कीमत अपने रिकॉर्डस्तर 76008 रुपए प्रति किलोग्राम से 20932 रुपए सस्ती बिक रही है।

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता के हिसाब से इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 24 कैरेट वाले सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने में 93 फीसदी गोल्ड होता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती है।सोने की कीमत के आधार पर 24 कैरेट वाले सोने की सबसे अधिक कीमत होते हैं, क्योंकि 24 कैरेट वाले में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की शुद्धता उससे कम होती है। 24 कैरेट वाले सोने की शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन इससे गहने नहीं बल्कि बल्कि सोने की ईट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

 सोना रखने का नियम

सोना रखने का नियम

भारत के लगभग हर घर में आपको सोना देखने को मिल जाएगा। ये न केवल निवेश का तरीका है बल्कि मुश्किल समय में काम आने वाला धरोहर होता है। लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश का ऑप्शन मानते हैं, लेकिन क्या आप जातने है कि आप आपनी मर्जी से घर में जितना चाहे उतना सोना नहीं रख सकते हैं। घर में सोना रखने के एक लिमिट तय की गई है, हालांकि अधिकांश लोगों को ये पता नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें कि घर में सोना रखने की एक लिमिट तय की गई है। अगर इस लिमिट से अधिक सोना आप रखते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+