दूसरे दिन भी गिरे सोने के दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

नई दिल्ली। सोने की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट रही। सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी का भी भाव गिर गया। गुरूवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार सोना 80 रुपए नीचे गिरकर 32670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 90 रुपए गिरकर 38,330 रुपए प्रति किलो हो गया।

 Gold Price Again Down by Rs 80 per 10 Gram where as Silver Down By Rs 90.

बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 32670 रुपए पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कीमत सोने की कीमत घटने के साथ-साथ स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से मांग कमजोर होने की वजह से सोने के रेट में गिरावट आई। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने के भाव पर अंतराष्ट्रीय बाजार का भी असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,293.26 डॉलर प्रति औंस और चांदी भाव 15.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80 रुपए घटकर 32670 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 80 रुपए टूटकर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं सोने की 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 26,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा। अगर चांदी की कीमत देखें तो सर्राफा बाजार में चांदी 90 रुपए घटकर 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के सिक्कों की कीमत प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम और बिकवाली 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+